फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी पहुंचे सीएम, पीएम के आगमन के मद्देनजर जनप्रतिनिधियों से लिया फीडबैक

Sun, 17 Sep 2017 08:53 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
पीएम के आगमन के मद्देनजर किया मंथन, तैयारी के लिए जिम्मेदारी सौंपीं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी के आगमन की तैयारियों के मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को वाराणसी पहुंचे। यहां उन्होंने सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों से फीडबैक लिया।
विज्ञापन


खासकर पार्टी के विधायकों से चर्चा के बाद उन्हें जिम्मेदारियां भी सौंपीं ताकि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को भव्यता देने में कहीं कोई कसर न रहने पाए। इस दौरान लोकार्पण और शिलान्यास वाली योजनाओं पर भी चर्चा की गई।

दरअसल, यूपी में भाजपा सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र में आ रहे हैं। कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सीएम से कहा कि सामनेघाट पुल के पास ही पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का आवास है।
विज्ञापन


रामनगर के लोगों की भी मांग है कि इस पुल का नामकरण शास्त्री जी के नाम पर किया जाए। विधायक सुशील सिंह और हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रमुख अंबरीष सिंह भोला ने बलुआ पुल का नामकरण अघोराचार्य कीनाराम के नाम पर करने का प्रस्ताव दिया।

इसी प्रकार बाकी विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याएं बताईं। सड़क, बिजली, पानी, सीवर, स्ट्रीट लाइट सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं की हकीकत बताई। चर्चा के दौरान मंत्री अनिल राजभर, मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष एमएलसी लक्ष्मण आचार्य, विधायक रवींद्र जायसवाल, आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें