वाराणसी में शनिवार को लोकार्पण समारोह की तैयारियों का जायजा लेने के बाद सीएम ने कहा कि पूरे जिले में शहर से लेकर गांव तक उत्सव का माहौल होना चाहिए। शहर की सभी प्रमुख इमारतों को सजाया जाए।
सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि श्री काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के अवसर पर पूरा शहर रंगीन रौशनी से नहाएगा। घाट से लेकर गलियों तक रौशनी से सजावट होगी। शहर की सभी प्रमुख इमारतों को रौशनी से सजाई जाएंगी। भव्य काशी दिव्य काशी के आयोजन को देश ही नहीं पूरी दुनिया देखेगी। सीएम ने आयोजन को भव्य स्वरूप देने के लिए अधिकारियों का काशी का डिजिटल मैप तैयार करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
शनिवार को सीएम ने लोकार्पण समारोह की तैयारियों का जायजा लेने के बाद कहा कि पूरे जिले में शहर से लेकर गांव तक उत्सव का माहौल होना चाहिए। श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर लोकार्पण के दौरान पूरे एक माह तक काशी में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होता रहे। सीएम ने काशी के पुनरुद्धार की जानकारी काशी के जन-जन तक पहुंचाने के लिए टीम तैयार करने पर विशेष जोर दिया।
काशीवासियों को यातायात की किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े। सीएम ने निर्देश दिया कि जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में स्वच्छता का अभियान चलाया जाए। 12, 13 व 14 दिसंबर को गंगा घाटों के साथ-साथ शहर के प्रमुख इमारतों की विशेष रूप से सजावट एवं लाइटिंग कराई जाए।