वाराणसी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को टिकरी गांव पहुंचकर यहां कोरोना संक्रमण से नियंत्रण के लिए सुविधाओं की हकीकत की जानकारी ली। गांव के बिंद और दलित बस्ती पहुंचकर वहां लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव के प्रति प्रेरित किया। इस दौरान संक्रमण पर नियंत्रण के लिए किए जा रहे प्रयासों का फीडबैक भी लिया। टिकरी गांव के धर्मेंद्र सिंह के परिवार में जहां छह लोग कोरोना संक्रमित हैं, वहां पहुंचकर मुख्यमंत्री ने उनके बेटे अजीत से परिवारीजनों के सेहत के बारे में जानकारी ली और सावधानी से रहते हुए टीकाकरण के लिए भी प्रेरित किया है।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री को गांव के ही दो और लोगों के वहां जाना था लेकिन वहां नहीं गए। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए लोगों में कोरोना मेडिसिन किट का भी वितरण किया गया। इस दौरान राज्य मंत्री डॉक्टर नीलकंठ तिवारी, रोहनिया विधायक सुरेंद्रनाथ सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी मौजूद रहे।