फ्लैग : वाराणसी में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह बोेले
छोटा राजन आ रहा, अब दाऊद को लाएंगे
अमर उजाला ब्यूरो
वाराणसी। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह को पूरी उम्मीद है कि माफिया डान छोटा राजन के बाद सरकार मोस्ट वांटेड दाऊद इब्राहिम को भी भारत लाने में कामयाब होगी। रविवार को अपराह्न सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि छोटा राजन आ रहा है। उसके बाद दाऊद की ही बारी है। बस थोड़ा सब्र कीजिए। गृहमंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बेहतर ढंग से काम कर रही है।
अखिल भारतीय काशी विद्वत परिषद की ओर से आयोजित अभिनंदन समारोह में शिरकत करने के लिए रविवार की दोपहर वाराणसी पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि पड़ोसी देशों के साथ हम बेहतर संबंध बनाना चाहते हैं। हम अपनी ओर से कोई गोली नहीं चलाना चाहते हैं मगर सीमा पार से हम पर गोली चलेगी तो उसका मुंहतोड़ जवाब देने में सेना पीछे नहीं रहेगी। केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि बिहार में अगली सरकार राजग की बनेगी। यह पूर्ण बहुमत की सरकार होगी।
सम्मान वापस करना मेरी समझ से परे : राजनाथ पेज-7