फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ पूजा: 15 टन जीआई पीतल के सूप की अमेरिका-यूरोप तक बिक्री, एनआरआई बने सबसे बड़े खरीदार

Sat, 14 Nov 2026 02:19 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में सूर्यदेव की नक्काशी वाले पीतल के सूपों ने 10 करोड़ का कारोबार कराया। 15 टन जीआई पीतल के सूप की अमेरिका-यूरोप तक बिक्री हुई। 
विज्ञापन
पीतल के सूप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोक आस्था के महापर्व छठ पर बनारस में निर्मित जीआई टैग प्राप्त करीब 15 टन पीतल के सूप की देश और विदेश में रिकॉर्ड बिक्री हुई है। देश के विभिन्न हिस्सों के साथ-साथ अमेरिका, यूरोप और इंग्लैंड में रह रहे प्रवासी भारतीयों (एनआरआई) के बीच भी काशी की इस अद्भुत हस्तकला का क्रेज तेजी से बढ़ा है। पूर्वांचल के बाजार और निर्यात को मिलाकर इस सीजन में 10 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


काशीपुरा के पीतल के कारीगर अनिल कुमार कसेरा बताते हैं कि विदेशों में बसे पूर्वांचल और बिहार के प्रवासी भारतीय अपनी जड़ों और परंपराओं से जुड़े रहने के लिए काशी में बने पीतल के सूप को प्राथमिकता दे रहे हैं। इस वर्ष बनारस से लगभग 5000 पीतल के सूप अमेरिका, यूरोप और इंग्लैंड जैसे देशों में भेजे गए हैं। 

बाजार में पीतल के सूप 1,200 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिके हैं। वजन और नक्काशी के आधार पर एक सूप का वजन 250 ग्राम से लेकर 1.5 किलोग्राम तक होता है। इनकी कीमत 400 रुपये से लेकर 2,000 रुपये तक है। टिकाऊ और शुभ माने जाने के कारण लोग बांस के साथ-साथ पीतल के सूप को भी पूजा में शामिल कर रहे हैं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सूर्यदेव और अर्घ्य देती महिलाओं की मनमोहक नक्काशी
काशी के कारीगरों द्वारा तैयार किए जा रहे इन पीतल के सूपों की सबसे बड़ी विशेषता इनकी बारीक और पारंपरिक नक्काशी है। सूप की सतह पर छठ पूजा के प्रतीक चिह्नों के रूप में विभिन्न फलों और भगवान सूर्यदेव की आकर्षक आकृतियां उकेरी जाती हैं। इसके अगल-बगल जल में खड़े होकर सूर्यदेव को अर्घ्य देती हुई व्रती महिलाओं की आकृतियां भी बेहद सजीव नजर आती हैं, जो इन्हें अन्य सामान्य बर्तनों से अलग और खास बनाती हैं।

इसे भी पढ़ें; शिव की काशी में छठ: गंगा घाटों से तालाबों तक सुरक्षा का घेरा, ड्रोन कैमरे से निगरानी, एनडीआरएफ की नौ टीमें

महीनों पहले से जुट जाते हैं काशीपुरा के कारीगर
जीआई एक्सपर्ट डॉ. रजनीकांत बताते हैं कि छठ पर मांग पूरी करने के लिए काशीपुरा क्षेत्र के लगभग तीन किलोमीटर के दायरे में सक्रिय 50 से अधिक कुशल कारीगर महीनों पहले से तैयारियों में जुट जाते हैं। कारीगरों के अनुसार, प्रतिदिन औसतन 15 किलोग्राम पीतल की शीट पर कटाई, ढलाई और नक्काशी का बारीक काम किया जाता है। जीआई टैग मिलने के बाद काशी के इस पारंपरिक उद्योग को नई पहचान और अंतरराष्ट्रीय बाजार मिला है, जिससे स्थानीय शिल्पकारों की आजीविका भी सशक्त हो रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें