फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नजर हटी, दुर्घटना घटी: काशी में 84 घाट, 30 ब्लैक स्पॉट, न जेटी न बैरिकेडिंग; छठ पर जुटेंगे लाखों श्रद्धालु

Sat, 14 Nov 2026 10:47 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में 84 घाटों पर छठ पूजा के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे। उधर, सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए। ऐसे में लाखों लोगों की सुरक्षा केवल जल पुलिस के 40 जवानों और 10 गोताखोरों व 10 स्थानीय मल्लाहों के भरोसे है। 
विज्ञापन
मुंशी घाट पर नहीं लगी जेटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगा में लगातार हो रहे हादसों के बावजूद घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं हो सके हैं। नगर निगम ने बीते मई में हादसों की आशंका वाले 30 घाटों और स्थानों को ब्लैक स्पॉट घोषित किया था। 86 घाटों पर होने वाली पूजा में महज 40 जल पुलिस, 10 गोताखोरों और 10 स्थानीय मल्लाहों को तैनात किया जाएगा।

विज्ञापन


अब छठ पर्व पर इन घाटों पर बड़ी संख्या में व्रती महिलाएं और श्रद्धालु जुटेंगे। शाम को अस्ताचलगामी और अगली सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए लोग पानी में भी उतरेंगे। इसके बावजूद पानी की गहराई में जाने से रोकने के लिए न तो बांस या लोहे की बैरिकेडिंग कराई गई है और न ही जेटी लगाई गई है। घाटों पर केवल आंशिक सिल्ट सफाई कराकर जिम्मेदारी पूरी कर ली गई है।

ब्लैक स्पॉट चिह्नित घाटों पर नगर निगम और जल पुलिस की ओर से वैरिकेडिंग कराने और वॉच टावर से निगरानी की योजना बनाई गई थी। लेकिन 6 महीने बीतने के बाद भी यह योजना जमीन पर नहीं उतर सकी। सुरक्षा के नाम पर घाटों पर केवल चेतावनी और खतरे के निशान वाले बोर्ड लगाए गए हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

ये वे स्थान हैं, जहां सेल्फी लेने और लापरवाही के कारण लोग अक्सर हादसों का शिकार होते हैं। दिन हो या रात, प्रमुख घाटों पर पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है। लोग स्नान के दौरान या नाव और क्रूज पर सवार र होकर सेल्फी लेने के चक्कर में जोखिम 1 उठाते हैं। कई बार लाइफ जैकेट पहनने से भी बचते हैं। ऐसे में जरा सी चूक जानलेवा साबित हो सकती है। ऐसे में इतनी कम संख्या में फोर्स की तैनाती लोगों के लिए परेशानी का सबब बन सकती है। जबकि पुलिस का कहना है कि लोगों को जागरुक किया जाएगा। इसके अलावा एनडीआरएफ, पीएसी भी तैनात रहेगी। 

ये हैं ब्लैक स्पॉट घोषित 30 घाट
सामने घाट, तुलसी घाट, पंचगंगा घाट, मान मंदिर घाट, अस्सी घाट, रीवा घाट, आदिकेशव घाट, हरिश्चंद्र घाट, चेतसिंह घाट, मुंशी घाट, बूंदी परकोटा घाट, प्रभु घाट प्रहलाद घाट, नमो घाट, गायघाट, रानी घाट, सक्का घाट, ललिता घाट, अहिल्याबाई घाट, भोंसले घाट, केदार घाट, सिंधिया घाट, भदैनी घाट, जानकी माट, जैन घाट, निरंजनी घाट, महानिर्वाणी घाट, शिवाला घाट, गुलरिया घाट और मानसरोवर घाट।

सबसे ज्यादा हादसे तुलसी घाट और ललिता घाट पर
बीते वर्षों के आंकड़ों के अनुसार तुलसी घाट और ललिता घाट पर सबसे ज्यादा हादसे हुए हैं। वर्ष 2022 में 37, 2023 में 46 और 2024 में 37 हादसे हुए। वर्ष 2025 में 32 हादसे दर्ज किए गए, जबकि 2026 में अब तक दो बड़े हादसे हो चुके हैं। लगातार हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए ही इन घाटों और आसपास के स्थानों को ब्लैक स्पॉट के रूप में चिह्नित किया गया था।

10 महीने में हुई आठ मौत
जनवरी से अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है। छठ पर्व पर घाटों पर उमड़ने वाली भीड़ के बीच श्रद्धालुओं के गहरे पानी में जाने का खतरा भी बना रहेगा। ऐसे में पानी में बैरिकेडिंग के साथ ही सुरक्षित तरीके से अध्र्घ्य देने के लिए जेटी की व्यवस्था जरूरी थी। इसके बावजूद इन इंतजामों का अभाव बना हुआ है।
विज्ञापन

सुरक्षा के इंतजाम सिर्फ बोर्ड तक सीमित
घाटों पर खतरे का निशान और चेतावनी बोर्ड लगाना ही पर्याप्त नहीं है। पानी में बैरिकेडिंग नहीं होने से श्रद्धालुओं के गहरे पानी में चले जाने का खतरा बना हुआ है। वहीं, जेटी नहीं होने से कई स्थानों पर श्रद्धालुओं को सीधे घाट की सीढ़ियों से पानी में उतरना पड़ेगा। छठ पूजा के दौरान जब एक साथ बड़ी संख्या में व्रती और श्रद्धालु घाटों पर पहुंचेंगे तो सुरक्षा व्यवस्था की यह कमी और चुनौतीपूर्ण हो सकती है।
 
अधिकारी बोले

श्रद्धालुओं की भीड़ और पर्यटकों की संख्या को देखते हुए घाटों को चिह्नित किया गया है। यहां चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं। लगातार पुलिस की ओर से लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। रात के समय भी गश्त बढ़ाई गई है। गौरव बंसवाल, डीसीपी काशी जोन 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें