सेना में कार्यरत मुक्केबाजी कोच छोटे लाल यादव को शुक्रवार को दिल्ली में द्रोणाचार्य अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। पहाड़ी गांव निवासी छोटे लाल यादव ने मुक्केबाजी में पदक विजेता खिलाड़ियों की बढ़ी फौज खड़ी की है। इस बार एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली महिला मुक्केबाजों में से छह ने काशी के छोटे लाल से प्रशिक्षण लिया है।
पहाड़ी गांव के छोटे लाल यादव अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज मैरीकॉम के कोच रहे हैं। उनकी देखरेख में ही मैरीकॉम ने छह गोल्ड मेडल जीते थे। कॉमनवेल्थ गेम्स में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली महिला मुक्केबाजों को भी छोटेलाल यादव ने प्रशिक्षण दिया है। छोटे लाल यादव ने 12 साल की उम्र से ही मुक्केबाजी में नाम रोशन किया।