केंद्रीय जल आयोग के आंकड़ों पर गौर करें तो बीते साल 2024 की अपेक्षा इस साल 2025 में 13 अक्तूबर को गंगा का जलस्तर 53 सेंटीमीटर ऊपर है, जबकि 2023 में इसी तारीख को गंगा का जलस्तर काफी नीचे था। उस समय आज के हिसाब से 2.67 मीटर गंगा का जलस्तर नीचे रहा।
इसे भी पढ़ें; दीपावली: पुष्य नक्षत्र में आज बन रहा खरीदारी का राजयोग, जान लें उत्तम मुहूर्त; मिलेगा विशेष लाभ
भोजपुरी समाज ने प्रशासन से की सफाई की मांग
भोजपुरी समाज के अध्यक्ष सोमनाथ ओझा के अनुसार गंगा में पानी काफी ज्यादा है। सफाई की मांग प्रशासन से की गई है। नगर निगम के अलावा समाज के लोग छठ पूजा मार्ग की सफाई करेंगे। गंगा में तीन सीढि़यों तक पूजा करेंगे। जहां दलदली और कीचड़ वाली मिट्टी होगी वहां पूजा नहीं की जाएगी। गंगा के अलावा कुंडों में भी कुछ लोग पूजा करते हैं।