फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhath Puja 2020: दीवाली के बाद आ रहा है छठ महापर्व, पूजा की तैयारी शुरू, इस बार होगा ऐसा

Sun, 15 Nov 2020 08:34 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
वाराणसी के डीरेका स्थित सूर्य सरोवर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

छठ पूजा दिवाली के 6 दिन बाद आने वाला त्योहार है। यह त्योहार हर साल कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाया जाता है। इस साल यह त्योहार 20 नवंबर को मनाया जाएगा। कोरोना संक्रमण के दौर में इस प्रमुख पर्व की तैयारियों को लेकर बेहद सावधानी बरती जा रही है। इस महापर्व में भी कोरोना प्रोटोकॉल का पूर्ण रूप से ध्यान रखा जाएगा। 

विज्ञापन


वाराणसी के बरेका छठ पूजा समिति के बरेका छठ पूजा समिति के पदाधिकारी अजय आर व कमलेश सिंह ने बताया कि बिना कोरोना जांच रिपोर्ट के किसी को भी सरोवर परिसर में प्रवेश की अनुमति नही होगी।
कोरोना जांच के लिए बरेका के केंद्रीय चिकित्सालय में नि:शुल्क कोरोना जांच की व्यवस्था प्रशासन द्वारा की गई है। कोई भी व्रती पहले से वेदी बनाने सरोवर पर नही जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
समिति ने निर्णय लिया है कि व्रती महिला के साथ मात्र दो सहयोगियों को ही प्रवेश की अनुमति होगी। मास्क पहनकर जाना अनिवार्य किया गया है। सरोवर की साफ-सफाई व जलभराव की व्यवस्था प्रशाशन द्वारा शुरू कर दी गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें