छठ पूजा के पूर्व वेदी पर दीप जलातीं महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
सूर्यदेव अंतरिक्ष के प्रधान देवता
उन्होंने बताया कि सूर्यदेव अंतरिक्ष के प्रधान देवता हैं। वैदिक परंपरा में सूर्यदेव प्रत्यक्ष देवता हैं और उनके बिना सृष्टि की कल्पना नहीं की जा सकती। इसलिए उनकी पूजा श्रेष्ठ मानी जाती है। सूर्य षष्ठी पर सूर्यास्त के समय बांस की टोकरी में ठेकुआ, फल, नारियल, गन्ना और चावल के लड्डू सजाकर व्रती नदी, कुंड या तालाब के किनारे कमर तक पानी में खड़े होकर दूध और जल मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें। सूप में सजाई गई सामग्री सूर्यदेव को अर्पित कर लोकगीत या मंत्रों का जाप करना चाहिए। सूर्य को अर्घ्य देते समय सबसे प्रचलित मंत्र 'ॐ घृणि सूर्याय नमः' लगातार दोहराना चाहिए। संध्याकाल में अर्घ्य देने से स्वास्थ्य और समृद्धि की प्राप्ति होती है तथा पापों का नाश होता है।