फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ पूजा: बलिया के 1172 स्थानों पर रहेंगे 3200 पुलिसकर्मी, तीन शिफ्टों में ड्यूटी; 22 सेक्टरों में बंटा जनपद

Sat, 14 Nov 2026 05:32 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

बलिया में छठ पर्व पर 1172 घाटों की सुरक्षा के लिए 3200 पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पूरे जनपद को छह जोन और 22 सेक्टरों में बांटा गया है। घाटों पर तीन शिफ्टों में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगेगी। भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस की ओर से छठ पर्व पर सुरक्षा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छठ पूजा के दौरान जिले के 1172 घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए करीब 3200 पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। जवानों की ड्यूटी तीन शिफ्टों में लगाई जाएगी, ताकि सुबह से देर रात तक घाटों पर लगातार निगरानी बनी रहे। सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए जिले को छह जोन और 22 सेक्टरों में बांटा गया है। संबंधित एसडीएम और सीओ को अपने-अपने क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन


घाटों पर भीड़ के हिसाब से पुलिसकर्मियों की संख्या तय की जाएगी। कम भीड़ वाले घाटों पर एक और अधिक भीड़ वाले घाटों पर दो से तीन पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। सभी छठ घाट पर पुलिसकर्मी मुस्तैद रहेंगे। नदी घाटों पर एसडीआरएफ की टीम भी मुस्तैद रहेगी। इसके अलावा पुलिस की ओर से जिले के सभी छठ घाटों और जलाशयों की गूगल मैपिंग कराने के बाद घाट तक पहुंचने वाले रास्ते, जलाशय की सुरक्षा व संभावित भीड़ को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किया गया है। 

जिले में करीब 1100 पोखरों पर छठ पूजा होती है। बुधवार को एएसपी दक्षिणी संजय वर्मा ने बिचला घाट का निरीक्षण कर सुरक्षा, प्रकाश, सफाई और बैरिकेडिंग के इंतजाम दुरुस्त करने के निर्देश दिए। बताया कि गहरे पानी वाले स्थानों को चिह्नित कर बैरिकेडिंग और चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रमुख घाटों पर गोताखोरों और नावों की व्यवस्था रहेगी। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

छठ पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने घाटों का किया निरीक्षण
छठ पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। शुक्रवार को जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक ईराज राजा ने शहर के विभिन्न छठ घाटों का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने बिचला घाट, टाउन हॉल सहित शहर के प्रमुख घाटों और स्थलों का निरीक्षण किया।

इस दौरान जिलाधिकारी ने घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने पर्व के दौरान उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और अन्य आवश्यक इंतजामों का अवलोकन किया। वहीं, पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर विभिन्न स्थानों का जायजा लिया।

डीएम और एसपी ने पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक तैयारियों का निरीक्षण किया। अधिकारियों के भ्रमण से छठ पर्व को लेकर प्रशासन की सक्रियता दिखाई दी। निरीक्षण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें