फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शतरंज चैंपियनशिप: 22 ग्रैंड मास्टर और 30 इंटरनेशनल मास्टर चलेंगे शतरंज की चाल, 33 राज्यों के विजेता के बीच जंग

Fri, 20 Nov 2026 01:13 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में आयोजित होने वाली 63वीं सेठ एमआर जयपुरिया राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप में देश के 500 खिलाड़ी शामिल होंगे। इस दौरान 22 ग्रैंड मास्टर और 30 इंटरनेशनल मास्टर शतरंज की चाल चलेंगे। 
विज्ञापन
सीनियर नेशनल शतरंज प्रतियोगिता की जानकारी देते आयोजक - फोटो : सीआरपीएफ
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में चौथी और वाराणसी में पहली बार सीनियर नेशनल शतरंज चैंपियनशिप खेली जाएगी। यूपी शतरंज संघ के सचिव एके रायजादा ने बृहस्पतिवार दोपहर रामकटोरा स्थित एक रेस्तरां में पत्रकार वार्ता में बताया कि इस प्रतियोगिता में 22 ग्रैंड मास्टर और 30 इंटरनेशनल मास्टर खेलेंगे। 

विज्ञापन


प्रतियोगिता में 33 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश के अलावा संस्थागत इकाइयों के विजेता खेलेंगे। आयोजन समिति के अध्यक्ष दीपक कुमार बजाज ने बताया कि 30 लाख इनामी 63वीं सेठ एमआर जयपुरिया राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप में देश के 500 से ज्यादा खिलाड़ी खेलेंगे। 

Trending Videos
विज्ञापन

सीनियर नेशनल शतरंज प्रतियोगिता की जानकारी देते आयोजक - फोटो : सीआरपीएफ
राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप 29 नवंबर से 9 दिसंबर तक बाबतपुर स्थित सेठ एमआर जैपुरिया स्कूल में खेली जाएगी। राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन उत्तर प्रदेश चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन और वाराणसी शतरंज संघ और जिला प्रशासन के संयुक्त के सहयोग से ऑल इंडिया चेस फेडरेशन के तत्वावधान में किया जा रहा है। 

इसका नेतृत्व जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार और वीडीए उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा कर रहे हैं। इस प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी विभिन्न विश्व स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में भारतीय शतरंज दल का प्रतिनिधित्व करेंगे। चैंपियनशिप का शुभंकर कौतिक होगा। 

11 राउंड में होंगे मुकाबले 
29 नवंबर को होने वाली प्रतियोगिता अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ फिडे शतरंज नियमों तथा स्विस प्रणाली के अंतर्गत किया जाएगा। इसमें कुल 11 राउंड खेले जाएंगे। प्रत्येक खिलाड़ी के लिए समय नियंत्रण 40 चालों के लिए 90 मिनट और इसके बाद 30 मिनट होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें