साइबर फ्रॉड से बचाव
पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश के अनुसार बिजली विभाग कभी भी बिजली बिल भुगतान नहीं करने पर कनेक्शन काटने की धमकी भरे मैसेज नहीं भेजता है। साथ ही बिजली विभाग कभी भी किसी मोबाइल नंबर से मैसेज नहीं भेजता और ना मोबाइल नंबर पर संपर्क करने के लिए कहता है, बल्कि मैसेज हमेशा बिजली सप्लाई करने वाली कंपनी के नाम से आता है। अगर उपभोक्ता के पास ऐसे मैसेज / फोन कॉल आए तो बिजली विभाग के कस्टमर केयर या स्थानीय कार्यालय में संपर्क करना चाहिए व साथ ही बिजली बिल का भुगतान आधिकारिक वेबसाइट या ऐप के जरिए ही करें। जागरुकता ही साइबर अपराध से बचने का तरीका है।
इन नंबरों पर दर्ज करा सकते हैं शिकायत
पुलिस आयुक्त के अनुसार ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायत के लिए कमिश्नरेट वाराणसी साइबर सेल नंबर 7839856954 / राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर सकते हैं व साइबर फ्रॉड की वेबसाइट https://cybercrime.gov.in पर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।