फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही: स्टार्टर सिग्नल सिग्नल फेल, चौरीचौरा और स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस खड़ी रही एक घंटे तक

Mon, 23 Nov 2020 04:17 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
विज्ञापन
demo
विज्ञापन

वाराणसी-प्रयागराज रेल रूट पर सोमवार को भदोही जिले के ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर चौरीचौरा एक्सप्रेस का सिग्नल फेल हो गया। रिले में खराबी के कारण सिग्नल फेल हुआ था। इसके चलते दो प्रमुख ट्रेनों चौरीचौरा एक्सप्रेस और स्वतंत्रता सेनानी के संचालन में देर हो गई। चौरीचौरा ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर 50 मिनट और स्वतंत्रता सेनानी जंगीगंज में 15 मिनट खड़ी रही।

विज्ञापन

रेल खंड पर दोहरीकरण कार्य होने और स्टेशनों पर नए भवनों के तैयार होने के बाद पुराने रिले रूमों में लगे उपकरणों को इधर से उधर करने का काम कराया जा रहा है। इससे आए दिन इस रूट पर ट्रेन संचालन में समस्याएं आ रही हैं।


इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। मामला तूल पकड़ता है, तब मंडलीय प्रशासन वाराणसी के अधीन स्टेशनों पर तैनात तकनीशियन हरकत में आते हैं। सोमवार को सुबह गोरखपुर से कानपुर जा रही चौरीचौरा एक्सप्रेस और नई दिल्ली से दरभंगा जा रही स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के यात्रियों को स्टार्टर सिग्नल फेल होने के कारण झेलना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञानपुर रोड स्टेशन के अधीक्षक एमके सिंह ने कहा कि दोनों ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर थीं। जैसे ही अप चौरीचौरा एक्सप्रेस ज्ञानपुररोड स्टेशन पर ठहराव लेकर आगे बढ़ती, स्टार्टर सिग्नल फेल हो गया और ट्रेन आगे नहीं बढ़ सकी। नई दिल्ली से दरभंगा-बिहार जा रही डाउन स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस को भी जंगीगंज स्टेशन पर लगभग 15 मिनट रोका गया। तकनीशियन टीम रिले रूम में आई खराबी को दूर करने के बाद दोनों ट्रेनों को आगे बढ़ाया जा सका।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें