गोरखपुर जंक्शन-गोरखपुर कैंट के तीसरे लाइन के निर्माण के चलते 14 अप्रैल से तीन मई तक चौरीचौरा समेत 10 ट्रेनें रद्द रहेंगी। कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है। शालीमार, गोरखपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस समेत दस ट्रेनें निरस्त हैं। 12166 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस वाराणसी से चलाई जाएगी। यह ट्रेन गोरखपुर से वाराणसी के बीच निरस्त रहेगी।
अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस वाराणसी में यात्रा समाप्त करेगी। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि 15131 गोरखपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस, वाराणसी सिटी-गोरखपुर एक्सप्रेस, 15022 गोरखपुर-शालीमार एक्सप्रेस, 15021 शालीमार-गोरखपुर एक्सप्रेस, 15004 गोरखपुर-कानपुर अनवरगंज चौरीचौरा एक्सप्रेस और 15003 कानपुर अनवरगंज-गोरखपुर चौरी चौरा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। वहीं, 15130/15129 वाराणसी सिटी-गोरखपुर कैंट एक्सप्रेस, 18201 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस और 18202 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस भी निरस्त रहेगी।
इसे भी पढ़ें; 2036 में भारत में होगा ओलंपिक!: PM ने किया इशारा, काशी के खिलाड़ियों से आह्वान, बोले- मेडल के लिए करें तैयारी
वहीं, लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 11, 14, 17, 18, 21, 24, 25, 28 अप्रैल व 1, व 2 मई को चलने वाली 12165 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर वाराणसी में यात्रा समाप्त करेगी।
गोरखपुर से 12, 15, 18, 19, 22, 25, 26, 29 अप्रैल व 2 व 3 मई को चलने वाली 12166 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर वाराणसी से चलाई जाएगी। वहीं, 19489 अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर वाराणसी में यात्रा समाप्त करेगी।
इसे भी पढ़ें; PM Modi In Varanasi: 'महाकुंभ में काशी की बड़ी भागीदारी', सीएम बोले- शिल्पकारों को पीएम ने दिलाई पहचान