फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुविधा: रेलवे स्टेशन की तरह निर्धारित प्लेटफॉर्म पर खड़ी होंगी बसें, पीपीपी मॉडल पर होगा रोडवेज का नवनिर्माण

Thu, 12 Feb 2026 10:31 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: 112 करोड़ रुपये खर्च रोडवेज का नवनिर्माण किया जाएगा। तीन मंजिला भवन बनने के बाद यहां बसें ट्रेन की तरह निर्धारित प्लेटफॉर्म पर मिलेंगी। 
विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह अंतरराज्यीय बस अड्डा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चौधरी चरण सिंह अंतरराज्यीय बस अड्डे का नवनिर्माण पीपीपी मॉडल पर कराया जाएगा। इसके लिए कार्यदायी संस्था हैदराबाद की मंजीरा ग्रुप को जिम्मेदारी दी गई है। रोडवेज के नवनिर्माण में 112 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके तीन मंजिला भवन का नक्शा पास कराने को वीडीए में आवेदन किया गया है। अत्याधुनिक बस अड्डे के निर्माण के बाद बसें ट्रेन की तरह निर्धारित प्लेटफॉर्म पर मिलेंगी। 

विज्ञापन


इसके अलावा एप के माध्यम से बसों की लाइव लोकेशन भी पता चलेगी। इसके लिए एप को तैयार किया जा रहा है। साथ ही रोडवेज के सर्वर को भी अपडेट किया जाएगा। चौधरी चरण सिंह अंतरराज्यीय बस अड्डे का निर्माण 10561 स्क्वायर मीटर में किया जाएगा। इसमें नए बस टर्मिनल और कमर्शियल कॉम्पलेक्स का निर्माण होगा। 10561 स्क्वायर मीटर जमीन पर वर्कशॉप बनेगा। 

इसे भी पढ़ें; UP News: राजेश सिंह नाम ह, पार्सल अधीक्षक हईं.... अंखिया निकाल लेब तुहार, आरपीएफ कर्मी से बहस का वीडियो वायरल
विज्ञापन


लखनऊ के आलमबाग की तरह स्टेशन को विकसित किया जाना है। यात्रियों को अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। एक छत के नीचे उन्हें मनोरंजन, एसी वेटिंग लाउंज, अमानती घर, होटल, रेस्टोरेंट, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स समेत अन्य कई सुविधाएं होंगी। बस टर्मिनल के अंदर कैंटीन के साथ ही ईवी के लिए चार्जिंग पॉइंट की सुविधा होगी। पूरा परिसर वाई-फाई से लैस होगा। इसका एक्सेस निशुल्क रहेगा।

विज्ञापन

अंडरग्राउंड होगा वर्कशॉप और वाशिंग लाउंज, मशीनों से होगी धुलाई

रोडवेज पर वर्कशॉप और वाशिंग लाउंज अंडरग्राउंड होगा। इसमें मशीनों से बसों की धुलाई की जाएगी। वर्तमान में बस धोने के लिए कर्मचारी लगाए जाते हैं। इसके अलावा मरम्मत का काम भी अंडरग्राउंड किया जाएगा। भूतल पर बसों का संचालन होगा। पहले फ्लोर पर यात्री प्रतीक्षालय, दूसरे फ्लोर पर होटल और रेस्टूरेंट होगा। तीसरे फ्लोर पर रोडवेज का कार्यालय और ड्राइवर-कंडक्टर के लिए रेस्टरूम बनेगा।
 
क्या बोले अधिकारी
रोडवेज का नवनिर्माण पीपीपी मॉडल पर किया जाएगा। इसका टेंडर हो चुका है। निर्माण के दौरान बसों के संचालन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था बनाई जा रही है। नक्शा पास होते ही निर्माण शुरू होगा। -परशुराम पांडेय, आरएम 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें