लंका थाना क्षेत्र से एएनटीएफ की टीम ने छापेमारी कर लाखों के चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने बताया कि पकड़ा गया चरस नेपाल से इसे ले आता था और अपने साथी को बेच देता था। मुखबीर की सूचना पर घेरा डालकर पकड़ा गया।
लंका पुलिस ने एएनटीएफ की टीम के साथ छापेमारी करके राम जानकी मंदिर अस्सी नाला सियाराम डेरी के पीछे से आलोक राज चौबे निवासी ग्राम बरूना वार्ड नंबर एक बरुण बरु आर थाना औद्योगिक बक्सर बिहार के रहने वाले गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी के बैग की तलाशी लेने पर 1.534 किलोग्राम चरस बरामद हुआ है। जिसकी कीमत 7.50 लाख रुपए बताया गया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि चरस को नेपाल से लाकर अपने साथी को बेच देता है। जिसको बेचकर अच्छा पैसा कमाता था।