भदोही जिले के कोतवाली क्षेत्र के औराई रोड पर सर्रोई दुलमदासपुर में स्थित एक धार्मिक स्थल पर शुक्रवार की रात अराजक तत्वों ने तोड़फोड़ की। इससे इलाके में तनाव बढ़ गया है।
विज्ञापन
धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ की सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीण वहां पर हंगामा करने लगे। इसके बाद उपजिलाधिकारी भदोही योगेंद्र कुमार, क्षेत्राधिकारी प्रयांक जैन, कोतवाल सदानंद सिंह भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।
कोतवाल ने लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया और तुरंत मिस्त्री बुलवाकर टूटे हुए धर्मस्थल को दुरुस्त करवाया। लोगों को आश्वस्त किया कि पहले से अच्छी तरीके से बनवाकर देंगे।
इस दौरान समाजवादी पार्टी के दुलमदासपुर के प्रधान प्रतिनिधि राजेश सरोज ने प्रभारी निरीक्षक भदोही को तहरीर दी। इस मौके पर रमाशंकर पांडेय, मोहम्मद अफसर, सलामत आदि मौजूद रहे।