फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्शन के लिए बीएचयू में छात्रों का हंगामा, देर रात खत्म हुआ धरना

Wed, 14 Feb 2018 10:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
छात्रों ने कहा, चीफ प्रॉक्टर इस्तीफा दें और माफी मांगें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर मंगलवार को बीएचयू परिसर स्थित विश्वनाथ मंदिर में वीआईपी दर्शन कराने के लिए छात्रों ने सात घंटे धरना दिया। धरने के दौरान चीफ प्रॉक्टर पर गाली-गलौज और सुरक्षाकर्मियों पर मारपीट करने का आरोप लगाया। वहीं चीफ प्रॉक्टर ने छात्रों पर छेड़खानी का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन


दोनों पक्षों की ओर से लंका थाने में तहरीर दी गई है। कुछ घंटे तक बवाल की आशंका से मंदिर के आसपास की दुकानें बंद हो गईं और मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालु सहमे रहे। तीन बजे के बाद शुरू धरना रात 10:30 बजे खत्म हो गया। 

 मंगलवार को विश्वविद्यालय के कुछ छात्र दोपहर तीन बजे के बाद बीए तृतीय वर्ष के छात्र अभिषेक यादव को मंदिर में दर्शन कराने लाए थे। अभिषेक की दो महीने से तबीयत खराब थी। वह आईसीयू में भर्ती था। हाल में उसकी हालत में कुछ सुधार हुआ था।
विज्ञापन


महाशिवरात्रि के चलते मंदिर में दर्शनार्थियों की लाइन लगी थी। छात्र लाइन में लगने के बजाय छात्र को अलग से दर्शन कराना चाहते थे। उन्होंने छात्र की बीमारी का हवाला भी दिया लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक दिया। 
विज्ञापन

धरने बैठे छात्र - फोटो : अमर उजाला

इस पर छात्रों और सुरक्षाकर्मियों में बहस हो गई। सुरक्षाकर्मियों पर हाथापाई का आरोप लगाते हुए छात्र मंदिर के बाहर धरने पर बैठ गए। आरोप लगाया कि चीफ प्रॉक्टर प्रो. रोयाना सिंह की मौजूदगी में कई अफसर अपने परिचितों को बिना लाइन दर्शन करा रहे थे। चीफ प्रॉक्टर और छात्रों में इस पर झड़प हो गई।

मामला बढ़ने पर सीओ भेलूपुर और एसओ लंका पुलिस फोर्स समेत मौके पर पहुंच गए। पुलिस अफसरों ने छात्रों को समझाने की कोशिश की लेकिन छात्र चीफ प्रॉक्टर द्वारा माफी मांगने और उनके इस्तीफे की मांग पर अड़ गए थे।

रात में लंका थानाध्यक्ष ने बताया कि चीफ प्रॉक्टर और छात्रों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। तहरीर की जांच कर साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें