फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायु सेना जवान के अपहरण की झूठी खबर से मचा हड़कंप

Tue, 18 Jul 2017 05:43 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,चंदौली
विज्ञापन
air force
विज्ञापन
 बंगलुरू से पटना जा रही 12295 डाउन संघमित्रा एक्सप्रेस ट्रेन से जबलपुर से दानापुर जा रहे वायु सेना के कांस्टेबल के मुगलसराय स्टेशन से अपहरण हो जाने की खबर लगने से महकमे में हड़कंप मच गया। साथ चल रहे दो मित्रों की तहरीर पर दानापुर में अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन


घटना सोमवार की है। बाद में पता चला कि जवान अपने घर पहुंच गया है। दरअसल वह अपने दोनों मित्रों को चकमा देकर अपने घर निकल गया था।      
वायु सेना में कांस्टेबल राजेश कुमार अपने दो मित्रों अभिमन्यु और कौशल मिश्र के साथ दानापुर के लिए चला था।

तीनों संघमित्रा एक्सप्रेस ट्रेन के कोच संख्या बी -3 के 55, 56 और 48 नंबर सीट पर सफर कर रहे थे। रविवार की भोर में ट्रेन मुगलसराय पहुंची। इसी बीच कांस्टेबल राजेश कुमार शौच जाने की बात कह कर सीट से उठा।

जब निर्धारित समय पर ट्रेन चल दी और राजेश उसके काफी देर बाद भी नहीं आया तो दोनों दोस्त चिंतित हो उठे। उन दोनों ने ट्रेन के दानापुर पहुंचने पर जीआरपी में राजेश कुमार के गायब होने की तहरीर दी। दोनों ने बताया कि राजेश कुमार बीमार था और उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


वह दवा लेकर लौट रहा था। जीआरपी ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर केस मुगलसराय जीआरपी को स्थानांतरित कर दिया। मुगलसराय स्टेशन से जवान के अपहरण की खबर सुनकर खलबली की स्थिति हो गई।

इस संबंध में जीआरपी मुगलसराय प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि दानापुर से मुकदमा आया है और इसकी छानबीन की गई है। सेना के जवानों द्वारा राजेश कुमार के बताए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया गया तो पता चला कि राजेश कुमार अपने घर पहुंच गया है। ऐसे में यह अपहरण का मामला नहीं है।       
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें