फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदलता मौसम बना रहा बीमार, रखें सेहत का ख्याल

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले एक सप्ताह से कभी तेज धूप कभी झमाझम बारिश हो रही है। तापमान में भी उतार चढ़ाव बना हुआ है। इस बदलाव का असर सेहत पर पड़ रहा है। अस्पतालों की ओपीडी में मौसमी बीमारियों से परेशान लोगों की संख्या अधिक है। बुजुर्ग सर्दी, खांसी, बुखार से परेशान हैं। सबसे अधिक परेशानी बच्चों को हो रही है।
विज्ञापन

बारिश के बाद धूप होने की वजह से खुजली, शरीर पर दाने निकलने के साथ ही बहुत से लोग एलर्जी से परेशान हैं। दीनदयाल अस्पताल में फिजिशियन डॉ. पीके सिंह के मुताबिक, हर दिन 100 मरीजों में 30 से 40 सर्दी, खांसी, बुखार से परेशान हैं। लोगों को खानपान पर विशेष ध्यान देने के साथ ही बारिश में भीगने से बचने की सलाह दी जा रही है।
इधर, राजकीय आयुर्वेद कॉलेज चौकाघाट, मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा, दीनदयाल अस्पताल के पंजीकरण काउंटर पर बुधवार को मरीजों की लाइन लगी रही। मंडलीय अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सीपी गुप्ता ने बताया कि ओपीडी में आने वाले बच्चों में 30 से 40 प्रतिशत उल्टी, दस्त, डायरिया से पीड़ित हैं। कुछ बच्चों को दवाइयां दी जा रही हैं, कुछ को भर्ती किया जा रहा है।
विज्ञापन

फंगल इंफेक्शन का रहता है अधिक खतरा
मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा के चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. मुकुंदजी श्रीवास्तव ने बताया कि बारिश में भीगने से फंगल इंफेक्शन का खतरा अधिक रहता है। खुजली, दाने निकलने, एलर्जी की समस्या वाले मरीज आ रहे हैं। उन्हें साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है। अगर बारिश में भीग गए हैं अच्छी तरह से सुखाने के बाद ही कपड़े पहने। बिना चिकित्सक की सलाह के कोई क्रीम नहीं लगाना चाहिए, इससे बीमारी बढ़ जाती है।
पाचन शक्ति हो जाती है कमजोर
आईएमएस बीएचयू आयुर्वेद संकाय के क्रिया शरीर विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर वैद्य सुशील दूबे ने बताया कि बरसात के मौसम में शरीर की पाचन शक्ति कमजोर हो जाती है। ऐसे मौसम में सोंठ, धनिया, जीरा और गुड़ की चाय पीने से पाचन शक्ति सही रहती है। साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता बनी रहेगी। रात में सोते समय कच्चा जीरा एक चम्मच गरम पानी से खा सकते हैं। मौसमी फल में आम का सेवन करना चाहिए।
विज्ञापन

यह बरतनी चाहिए सावधानी
बारिश में भीगने से बचना चाहिए।
मसालेदार भोजन से परहेज करने की जरूरत है।
निर्धारित तापमान में ही एसी चलाकर सोएं
फ्रिज का पानी पीने से भी बचना चाहिए।
बीमार लोगों और बच्चों की सेहत पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें