बुध ग्रह एक अगस्त को राशि परिवर्तन कर रहा है। बुध के राशि परिवर्तन से इंटरनेट से जुड़े, कम्युनिकेशन, शेयर बाजार, कमोडिटी, मीडिया, बैंकिंग सेक्टर और रिसर्च फील्ड से जुड़े लोगों केजीवन में बदलाव होंगे।
ज्योतिषाचार्य विमल जैन के अनुसार बुध के राशि परिवर्तन से मेष, वृष, मिथुन, कन्या, तुला और वृश्चिक राशि वाले लोगों को फायदा और धन लाभ हो सकता है। इनके अलावा कुंभ और मीन राशि वाले लोगों के लिए मिला-जुला समय रहेगा। वहीं कर्क, सिंह, धनु और मकर राशि वाले लोगों को संभलकर रहना होगा। सभी राशियों पर बुध का ये असर 17 अगस्त तक रहेगा।