फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाय बेचने वाले पिता की कबड्डी खिलाड़ी बेटी को मिली खेल छात्रवृत्ति, प्रदेश से एकमात्र खिलाड़ी के रूप में चयन

Fri, 31 Jul 2020 11:35 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

  • सुंदरपुर में पिता छेदीलाल चलाते हैं चाय की दुकान, उत्तर प्रदेश से एकमात्र 
विज्ञापन
कबड्डी खिलाड़ी पूजा सिंह। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत सरकार के सार्वजनिक उपक्रम एनएचपीसीएल के वार्षिक छात्रवृत्ति के लिए चाय बेचने वाले सुंदरपुर निवासी छेदीलाल की कबड्डी खिलाड़ी बेटी को चुना गया है, जो पांच खेलों के लिए पांच राज्यों के 10 खिलाड़ियों में यूपी से एकमात्र महिला कबड्डी खिलाड़ी है।

विज्ञापन

  
हरियाणा के फरीदाबाद स्थित नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कारपोरेशन लिमिटेड (एनएचपीसीएल) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक एके सिंह के मुताबिक खेल और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए जनवरी माह में वार्षिक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन मंगाए गए थे। 

इसमें पांच राज्य हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश और यूपी के खिलाड़ियों ने आवेदन किया था। इनमें से पैरालंपिक खेल सहित पांच खेल फुटबाल, कबड्डी, कुश्ती और मुक्केबाजी के कुल 10 खिलाड़ियों का चयन किया गया। 

इसमें यूपी की तरफ से बनारस की पूजा सिंह को कबड्डी के लिए चुना गया है। पूजा ने बताया कि तीन वर्षों के लिए खिलाड़ियों को चुना गया है। छात्रवृत्ति के तहत पहले साल में प्रतिमाह नौ हजार रुपये खिलाड़ी को खुराकी और अन्य खर्च के लिए दिया जाएगा, जबकि पांच हजार रुपये किट के लिए अतिरिक्त राशि प्रतिवर्ष प्रदान की जाएगी। 
विज्ञापन

सुंदरपुर की रहने वाली 17 वर्षीय पूजा ने बताया कि कोरोना काल में पिता की चाय की दुकान से तीन बहन एक भाई सहित छह सदस्यों का खर्च बड़ी मुश्किल से चल रहा था। अब जब छात्रवृत्ति मिली है, तो खुराकी और पढ़ाई लिखाई का खर्च आसानी से चल सकेगा। 

वहीं कोच धीरज ने बताया कि पूजा एक होनहार और उभरती हुई महिला कबड्डी खिलाड़ी हैं, जो अपने छह साल के कबड्डी कैरियर में दो बार नेशनल और वर्ष 2019 के खेलों इंडिया यूथ गेम में कांस्य पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा रह चुकी है। इसके अलावा राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान हासिल करने वाली टीम की सदस्य भी रह चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें