फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म बदलकर प्यार में धोखा: युवती को प्रेमजाल में फंसाकर किया दुष्कर्म, केस दर्ज कर पुलिस तलाश में जुटी

Wed, 21 Jul 2021 01:09 AM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

बलिया जनपद में एक कपड़े की दुकान पर युवती और युवती की पहचान हुई। युवक की असलियत सामने आने पर युवती ने बना ली दूरी। इसके बाद आरोपी युवक ने युवती को तेजाब से जलाने और अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दी। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में एक युवक ने अपना धर्म बदलकर युवती को प्रेमजाल में फंसाया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। असलियत सामने आई तो युवती ने युवक से दूरी बना ली। युवती के खुद से दूर हो जाने पर युवक उसे प्रताड़ित करने लगा। पीड़िता का आरोप है कि इसकी शिकायत महिला हेल्पडेस्क पर की तो आरोपी युवक उसकी अश्लील तस्वीरें रिश्तेदारों को भेजने और तेजाब से जलाने की धमकी देने लगा। मामला बलिया जनपद के शहर कोतवाली क्षेत्र का है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर चुकी है। आरोपी युवक की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। 

विज्ञापन


तहरीर के आधार पर धर्म और नाम बदल कर शारीरिक शोषण करने के मामले में मंगलवार को शहर कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक फैयाज मलिक निवासी काजीपुरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह-जगह दबिश देनी शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

कपड़े की दुकान पर हुई दोनों की पहचान

बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती शहर के एक कपड़े की दुकान पर काम करती थी। यहां पर आरोपी युवक भी काम करता था। युवती का आरोप है कि दुकान पर फैयाज मलिक ने अपना नाम राजा बताया। इसके बाद दोनों के बीच प्रेम हो गया। इसके बाद फैयाज शादी का झांसा देते हुए शारीरिक संबंध बनाने लगा।

युवती का कहना है कि काफी दिनों बाद जब उसके असली धर्म की जानकारी हुई तो मैंने उससे दूरी बना ली। इस पर वह आए दिन मारपीट करने लगा। इसकी शिकायत महिला हेल्प डेस्क पर की तो आरोपी ने रिश्तेदारों में अश्लील फोटो वायरल करने और तेजाब से जलाने की धमकी देना लगा। कोतवाल बाल मुकुंद मिश्रा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी फैयाज मलिक के खिलाफ मुकदमा कायम कर लिया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें