फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बीएचयू की पुष्प प्रदर्शनी में दिखेगा फूलों का चंद्रयान

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू के संस्थापक भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती पर बृहस्पतिवार से पुष्प प्रदर्शनी लगाई जाएगी। मालवीय भवन में 25 से 27 दिसंबर तक चलने वाली प्रदर्शनी में इस बार फूलों का चंद्रयान देखने को मिलेगा। इसके साथ ही मालवीय भवन परिसर में अंदर जाने पर रंग बिरंगे फूलों से कलश की आकृति भी सजाई जाएगी।
विज्ञापन

बीएचयू मालवीय भवन में दो दिन से पुष्प प्रदर्शनी की तैयारी चल रही है। इधर, बुधवार को देर शाम तक बीएचयू उद्यान विभाग की टीम तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगी रही। इसमें मालवीय भवन के प्रवेश द्वार पर आकर्षक फूलों से स्वागत द्वार बनाया जाएगा। साथ ही अंदर जाने पर लोगों को एक से बढ़कर एक फूलों की सजावट देखने को मिलेगी। प्रदर्शनी का उद्घाटन बृहस्पतिवार को मालवीय भवन परिसर में कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी करेंगे। 27 दिसंबर को समापन समारोह में आईआईटी बीएचयू के निदेशक प्रो. अमित पात्रा बतौर मुख्य अतिथि रहेंगे। प्रदर्शनी में काशी हिंदू विश्वविद्यालय, बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका), रेलवे, जिला उद्यान विभाग, केंद्रीय कारागार, 39 जीटीसी, हवाई अड्डा प्राधिकरण और तिब्बती संस्थान, सारनाथ के प्रतिनिधि शामिल हैं।
-
सब्जियों, पौधों की दुर्लभ प्रजातियां दिखेंगी
तीन दिन तक चलने वाली प्रदर्शनी में रसायन मुक्त सब्जियों, पौधों की दुर्लभ प्रजातियां भी दिखेंगी। विश्वविद्यालय परिसर से एकत्रित सूखी पत्तियों से तैयार उच्च गुणवत्ता वाली जैविक खाद (पत्ती खाद) की प्रदर्शनी और बिक्री मुख्य आकर्षण होगी। इस वर्ष की प्रदर्शनी का विषय चंद्रयान मिशन की ऐतिहासिक सफलता और प्रयागराज के माघ मेले से जुड़ी जैविक खेती की भावना पर आधारित है। प्रदर्शनी के दौरान विश्वविद्यालय के विभिन्न संस्थानों, विभागों, छात्रावासों और आवासीय परिसरों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें