फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्रयान-3 की लैंडिंग: कालभैरव मंदिर में उतारी गई नजर,  विश्वनाथ धाम में खास पूजा, गंगा आरती में विशेष आरती

Wed, 23 Aug 2023 11:10 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

 Chandrayaan-3: चांद के दक्षिणी ध्रुव पर जैसे ही हिंदुस्तानी कदम पड़े, काशी भारत मां के जय-जयकार से गूंज उठी। उत्साह, उल्लास और उमंग ऐसा, जिसे शब्दों में बयां कर पाना हर किसी के लिए मुश्किल था। इससे पहले काशी के मंदिरों में पूजा-पाठ का दौर जारी था। 
विज्ञापन
चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए अनुष्ठान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए काशी विश्वनाथ धाम और बाबा कालभैरव मंदिर में विशेष पूजन हुआ। काशी विश्वनाथ मंदिर में षोडशोपचार पूजन हुआ। अर्चकों ने दुग्धाभिषेक आदि अनुष्ठान करवाया और चंद्रयान के सफल लैंडिंग की कामना की। उधर, बाबा कालभैरव मंदिर में आठ पुजारियों ने चंद्रयान के चांद पर सफल लैंडिंग के लिए पूजन किया। चंद्रयान-3 की तस्वीर को भैरव दंड लगाकर उसकी नजर उतारी गई। इसी तरह संकटमोचन मंदिर, दुर्गाकुंड सहित तमाम मंदिरों में पूजन-अर्चन हुआ।

विज्ञापन


भेलूपुर स्थित दिगंबर जैन मंदिर में भगवान पार्श्वनाथ के जन्म कल्याणक महोत्सव के दौरान चन्द्रयान-3 की सफलता के लिए विशेष पूजा हुई। इस दौरान तिरंगा लहराया।  चांद पर भारत की हुई जीत पर दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि की ओर से विशेष गंगा आरती हुई।

श्रद्धालुओं ने मां गंगा के प्रति आभार जताते हुए इसरो की टीम को बधाई दी। इस मौके पर गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा, कोषाध्यक्ष आशीष तिवारी, सचिव हनुमान यादव मौजूद रहे। उधर, अस्सी घाट पर भी गंगा आरती कर इसरो की टीम को बधाई देते हुए गंगा के प्रति आभार जताया गया।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें; 'आसान नहीं था चंद्रयान का सफर, कई तकलीफों से गुजरे वैज्ञानिक', ISRO चीफ ने सुनाई सफलता की कहानी

मुस्लिम बंधुओं ने दुआख्वानी कर बांटी मिठाइयां

गंगा घाट पर विशेष गंगा आरती - फोटो : अमर उजाला
अंजुमन इस्लामिया की अगुवाई में मुस्लिम बंधुओं ने नई सड़क पर दुआख्वानी की। उन्होंने बारगाहे इलाही में दुनिया में हिंदुस्तान की कामयाबी की दुआ की। शाम को सफल लैंडिंग के बाद एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मुबारकबाद दी। पूर्व पार्षद मोहम्मद शाहिद अली मुन्ना, जेवेरिया अली, शाहीना खातून, मरहबा सूफियान, समद अंसारी आदि ने दुआख्वानी की।

रेलवे स्टेशनों पर भी हुआ प्रसारण

चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक चांद पर लैंडिंग जैसे ही हुई, कैंट स्टेशन परिसर हर-हर महादेव... के उद्धोष से गूंज उठा। वाराणसी मंडल के बनारस, वाराणसी सिटी समेत अन्य स्टेशनों पर एलईडी स्क्रीन पर यात्रियों ने इस अविस्मरणीय दृश्य को देखा। कैंट स्टेशन पर निदेशक गौरव दीक्षित समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

व्यापारियों ने की आतिशबाजी - फोटो : अमर उजाला
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार संगठन ने रथयात्रा पर आतिशबाजी कर खुशियां मनाई। संगठन के प्रभारी राकेश जैन ने कहा कि देश को इसरो के वैज्ञानिकों पर नाज है। इसरो ने कमाल कर दिखाया। इस अवसर पर राम भारत ओझा, विनोद अग्रवाल, सुनील श्रीवास्तव, अमर राय, अनिल अग्रवाल, राजू बाजोरिया, दिनेश चौरसिया आदि रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें