फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी यूपी ने काशी से शुरू की 50 करोड़ की स्कॉलरशिप योजना, पढ़ें- पूरी जानकारी

Tue, 20 Jan 2026 01:19 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी में प्रेस वार्ता करते हुए रजिस्ट्रार डॉ. अजय यादव ने खास जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ विश्वविद्यालय ने 50 करोड़ रुपये की सीयूसीईटी स्कॉलरशिप लॉन्च की है। 
विज्ञापन
प्रेसवार्ता करते रजिस्ट्रार डॉ. अजय यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश ने काशी से 50 करोड़ रुपये की सीयूसीईटी स्कॉलरशिप लॉन्च की है। इसमें आवेदन करने के लिए सीयूसीईटी 2026 प्रवेश और स्कॉलरशिप पोर्टल https://cucet.cuchd.in भी जारी किया गया। 

विज्ञापन


वाराणसी में मंगलवार को लहरतारा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक होटल में पत्रकारों को ये जानकारी विवि के कुलसचिव डॉ. अजय यादव ने दी। उन्होंने कहा कि बनारस में भी जल्द इसका एक कैंपस खोला जाएगा। 

चंडीगढ़ विवि में हर विधा के छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रिसर्च और इनोवेशन आधारित उच्च शिक्षा मिलेगी। यूपी को एआई हब बनाया जाएगा। अगले महीने फरवरी में एआई कॉन्फ्रेंस भी होगा, जिसका उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे। पिछले साल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का शुभारंभ किया था। 
विज्ञापन


डॉ. यादव ने कहा कि सत्र 2026-27 में 68 एआई-आधारित कार्यक्रम जारी किए गए हैं। इसमें 40 स्नातक, 16 परास्नातक और 12 सर्टिफिकेट कोर्स खोले जाएंगे। सीयूसीईटी 2026 पोर्टल लॉन्च करते हुए असिस्टेंट डीन डॉ. शुभेंदु ने बताया अभ्यर्थी https://cucet.cuchd.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं या 18002701411 पर संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें