दोनों को जिला अस्पताल में क्वारंटीन कर दिया गया था। जांच रिपोर्ट सोमवार की रात पॉजिटिव मिलने के बाद दोनों को वाराणसी कोविड 19 सेंटर भेज दिया गया। साथ हो दोनों के संपर्क में आए लोगों के ट्रेसिंग की जा रही है। डीएम ने बताया कि गांव को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। वहां सुरक्षा व्यवस्था बढ़ दी गयी है।
मंगलवार को घर-घर थर्मल स्क्रीनिंग कराई जायेगी और सफाई के साथ सैनिटाइजेशन कराया जाएगा। घर से बाहर निकलने की किसी को इजाजत नहीं होगी। जरूरी सामानों की आपूर्ति घर-घर कराई जाएगी। दूसरी ओर संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ने से जिले के लोग सहमे हुए है।