फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली : दो और प्रवासी मिले कोरोना संक्रमित, 21 पहुंचा आंकड़ा

Mon, 25 May 2020 09:28 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चंदौली जिले में लगातार कोरोना पॉजिटिव मिलने से जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में खलबली मची हुई है। सोमवार की देर रात जिलें में दो और कोरोना पॉजिटव मिले हैं। दोनों मुम्बई से लौटे प्रवासी है। अब जनपद में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 21 हो गयी है। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने इसकी पुष्टि की। 

विज्ञापन


पॉजिटिव मिलने के बाद संक्रमितों के संपर्क में आये लोगों की तलाश स्वास्थ्य विभाग ने शुरू कर दी है। सकलडीहा विकासखंड के दीघवट और कटसिल गांव निवासी दो व्यक्ति तीन दिन पहले मुंबई से घर लौटे थे। स्वास्थ्य विभाग ने दोनो की जांच की थी। संदिग्ध पाए जाने पर उनके सैम्पल जांच के लिए भेज दिए गए थे।

विज्ञापन

दोनों को जिला अस्पताल में क्वारंटीन कर दिया गया था। जांच रिपोर्ट सोमवार की रात पॉजिटिव मिलने के बाद दोनों को वाराणसी कोविड 19 सेंटर भेज दिया गया। साथ हो दोनों के संपर्क में आए लोगों के ट्रेसिंग की जा रही है। डीएम ने बताया कि गांव को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। वहां सुरक्षा व्यवस्था बढ़ दी गयी है। 

मंगलवार को घर-घर थर्मल स्क्रीनिंग कराई जायेगी और सफाई के साथ सैनिटाइजेशन कराया जाएगा। घर से बाहर निकलने की किसी को इजाजत नहीं होगी। जरूरी सामानों की आपूर्ति घर-घर कराई जाएगी। दूसरी ओर संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ने से जिले के लोग सहमे हुए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें