फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी का पुतला फूंकने में झुलसे पुलिसकर्मी और कांग्रेस कार्यकर्ता 

Fri, 09 Jun 2017 08:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
पीएम मोदी का पुतला जलाने की कोशिश करते कांग्रेस कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंदौली जिले के मुगलसराय स्थित गल्ला मंडी में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंकने के दौरान पुलिस और कांग्रेसजनों में हुई खींचातानी में तीन पुलिसकर्मी और चार कांग्रेस कार्यकर्ता झुलस गए। सभी को राजकीय महिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


यहां से एक कांग्रेस कार्यकर्ता की हालत गंभीर देख वाराणसी के निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। 
मध्यप्रदेश के मंदसौर में किसानों की मौत और कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने के विरोध में शुक्रवार को जिला और शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालने और प्रधानमंत्री का पुतला फूंकने का निर्णय लिया।

दोपहर लगभग डेढ़ बजे 24 कांग्रेस कार्यकर्ता जुलूस के रूप में जीटी रोड स्थित गल्लामंडी चौराहे पर पहुंचे और पीएम का पुतला फूंकने का प्रयास करने लगे। इस दौरान पहले से मौजूद पुलिस बल ने कार्यकर्ताओं से पुतला लेने का प्रयास किया, तब तक किसी ने उसमें आग लगा दी।
विज्ञापन


इसी बीच किसी ने पुतले पर पेट्रोल डाल दिया, जिससे आग भड़क गई। इसमें कांग्रेस कार्यकर्ता अकील अहमद बाबू गंभीर रूप से झुलस गए। जबकि राजकुमारी गुप्ता, विजय गुप्ता, अशोक यादव आंशिक रूप से झुलस गए। इसके अलावा एसओ बलुआ अवधेेेश सिंह, रेलवे पुलिस चौकी प्रभारी मनोज पांडेय और कांस्टेबल अभिषेक पांडेय भी झुलस गए।  

एसपी संतोष कुमार सिंह ने कहा कि कानून व्यवस्था हाथ में लेने की इजाजत किसी को नहीं है। उत्पात करने वाले दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। विवेचना में गंभीर आरोप पाए जाने पर रासुका की भी कार्रवाई की जा सकती है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें