फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेप्सी समझ कर बच्चों ने पी ली शराब, खेत में दबाकर रखी गई थी 17 हजार भरी शीशियां

Fri, 04 May 2018 10:58 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,चंदौली
विज्ञापन
पुलिस ने दिन भर चलाया खुदाई का अभियान,तीन ट्रैक्टरों पर लादकर शराब पहुंचाया गया थाने - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के चंदौली जिले के लौवारी कला गांव में कुछ बच्चों ने जमीन में गाड़ी गई बोतल देखा तो पेप्सी समझ कर पी लिया। घर पहुंचने पर सभी बच्चे अचेत हो गए। परिवार वालों को कुछ शक हुआ और पुलिस को फोन किया। पुलिस जब उक्त जगह पर पहुंची तो सन्न रह गई।
विज्ञापन


जमीन की खुदाई करने पर शराब से भरी शीशियां निकलने लगी। वन भूमि में दबा कर रखी गई 17 हजार शराब से भरी शीशियों को पुलिस ने जब्त कर लिया। आठ स्थानों पर दिन भर चले खुदाई के बाद बरामद शराब की शीशियों को  पुलिस ने तीन ट्रैक्टर पर लादकर थाने पर पहुंचाया।

इस मामले में पुलिस ने तीन भाइयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार निशानदेही के आधार पर शुक्रवार को भी अभियान चलाया जाएगा। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस दल बल के साथ गुरुवार की सुबह गांव में पहुंची और बताए गए स्थान की खुदाई शुरू की तो बड़े पैमाने पर बांबे स्पेशल व्हिस्की नाम की शराब की बोतल मिली।
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस ने मौके से मुन्ना, शांता और कांता तीन भाईयों को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो शराब की बोतल छिपाने की बात स्वीकार की। इसके बाद गिरफ्तार युवकों के निशानदेही पर शाम पांच बजे तक पुलिस ने आठ स्थानों पर बारी बारी से खुदाई कराई।

खुदाई में कुल 17 हजार शराब की शीशियां बरामद हईं। शराब बरामदगी टीम में नौगढ़ थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह, सीआरपीएफ इंस्पेक्टर वीके सिंह, चंद्रप्रभा चौकी इंचार्ज विजई यादव, आदि रहे।

सीओ नक्सल नीरज सिंह ने बताया कि शराब कारोबारियों ने भूमि में गाड़ कर शराब की शीशियों छिपाकर रखी थीं। उसे बरामद किया गया है। पकड़े गए तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। बताया कि  गिरफ्तार लोगों की निशानदेही पर शुक्रवार को भी अभियान चलेगा।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें