फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से शहर की बिजली व्यस्था धवस्त0

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। मौसम में हुए बदलाव से गुरुवार की सुबह आंधे घंटे तक झमाझम बारिश हुई। इससेे लोगों को गर्मी से राहत मिल गई, हालांाकि बारिश के चलते कई इलाकों में बजली गुल हो गई, जो पांच से छह घंटे के बाद आ सकी। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

गुरुवार को भोर में करीब 4 बजे तेज हवा के साथ आंधी शुरू हो गई। साथ ही गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। थोड़ी देर में यह बारिश तेज हो गई और झमाझम हो गई। करीब आधे घंटे तक होने वाली बारिश से मौसम का पारा जहां 4 डिग्री लुढ़कते 36 पर आ गया, वही ठंडी हवाओं से लोगों को गर्मी से काफी हद तक निजात मिल गई। बारिश के चलते लोगों को चारों तरफ उड़ रही धूल से भी निजात मिल गई, हालांकि इस आंधी तुफान और बारिश से कहीं कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। बारिश और तेज हवा के चलते विभाग ने कुछ क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद दिया। वहीं कई क्षेत्रों में शट डाउन हो गया। इससे कई क्षेत्रों में बिजली 3 से 4 घंटे तक गायब हो गई। जिन क्षेत्रों में बिजली में फाल्ट हुआ उन क्षेत्रों में छह से सात घंटे के बाद बिजली आपूर्ति हो सकी। सबसे अधिक मंडुवाडीह चांदपुर, डीएलडब्लू क्षेत्र में 7 घंटे बाद बिजली गायब रही। सबह करीब छह से सात बजे जब बिजली आपूर्ति शुरू हुई तब लोगों को राहत मिल सकी। बिजली कटौती से कई क्षेत्रों में पानी की सप्लाई 6 बजे के बाद हो सकी। मौसम विभाग के अनुसार तापमान जहां 40,42 डिग्री तक पहुंच गया था वही इस बारिश से अधिकतम तापमान 36 डिग्री पर आ गया है, जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। अब आसमान के साथ रहने की संभावना हैं।
आज इन क्षेत्रों में कटेगी बिजली
आईपीडीएस योजना के तहत कनेक्शन जोड़ने का कार्य तेजी से चल रहा है इसके लिए बिजली विभाग ने कई क्षेत्रों में शटडाउन करने की योजना बनाई है। इसके अनुसार मैदागिन उप केंद्र से दारानगर मैदागिन क्षेत्र में दोपहर के समय 1 घंटे, टाउनहाल नीची बाग, रामघाट क्षेत्र मालवीय मार्केट, रेशम कटरा क्षेत्र में एक 1 घंटे की बिजली कटौती होगी। जबकि बेनियाबाग उप केंद्र से चेतगंज क्षेत्र में 2 घंटे, भदैनी उप केंद्र से अस्सी, शिवाला क्षेत्र में दो-दो घंटे, भिखारी पुर से 4 घंटे, बीएचयू उपकेन्द्र से भगवानपुर लंका संकट मोचन क्षेत्र में 5- 5 घंटे करौंदी, कबीर नगर क्षेत्र में 5 घंटे जबकि कैंट उप केंद्र से सिगरा क्षेत्र में 4 घंटे की बिजली कटौती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें