फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: रात में खाना खाकर सोए थे परमानंद, सुबह घर के पास कुएं में मिला शव; पुलिस जांच में जुटी

Sun, 12 Jul 2026 11:29 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।

सार

Chandauli News: चंदौली में घर के पास स्थित कुएं में गिरने से एक अधेड़ की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार वह रात में खाना खाकर सोए थे, लेकिन सुबह उनका शव कुएं में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कुएं के पास पुलिस और भीड़। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौगढ़ थाना क्षेत्र के गोलाबाद गांव में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में अधेड़ की कुएं में गिरने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन




मृतक की पहचान परमानंद विश्वकर्मा (50) पुत्र रामाधार विश्वकर्मा, निवासी गोलाबाद के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार परमानंद मानसिक रूप से कुछ कमजोर थे। रविवार रात भोजन करने के बाद वह सोने चले गए थे, लेकिन सोमवार सुबह घर में नहीं मिले। काफी खोजबीन के बाद उनका शव घर के पास स्थित कुएं में मिला।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस और चौकी प्रभारी हंसलाल मिश्रा मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की सहायता से शव को कुएं से बाहर निकालकर पुलिस ने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

परमानंद अपने पीछे पत्नी मुन्नी देवी, दो बेटे और तीन बेटियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनकी तीनों बेटियों की शादी हो चुकी है। बड़ा बेटा सूर्यप्रकाश (24) विवाहित है, जबकि छोटा बेटा चंद्रभान (22) पढ़ाई कर रहा है। अचानक हुई इस घटना से परिवार सदमे में है।

थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पैर फिसलने से कुएं में गिरने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें