फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली : मुंबई और हरियाणा से आए पांच लोग मिले कोरोना संक्रमित

Fri, 12 Jun 2020 09:05 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
Corona Virus - फोटो : Social Media
विज्ञापन

चंदौली जनपद में कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। गत दिनों भेजे गए संदिग्धों के सैंपल में शुक्रवार को पांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें मुबंई से आए तीन, हरियाणा से एक व एक पूर्व में पॉजिटिव आए मरीज का भाई शामिल है।

विज्ञापन


जिला प्रशासन की ओर से सभी के संपर्क में आए व्यक्तियों की कांटैक्ट ट्रेसिंग कर अग्रेतर कार्यवाही की जा रही है। वहीं दो पॉजिटिव व्यक्तियों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्हें चिकित्सकों ने घर भेज दिया और सात दिनों तक घर में रहने की सलाह दी।


गत दिनों कोविड जांच हेतु जनपद से लिए गए नमूनों की रिपोर्ट शुक्रवार जिला प्रशासन को मिली तो हड़कंप मच गया।संक्रमितों में सैयदराजा वार्ड आठ, सदर ब्लाक के बिसौरी, नगर पंचायत चंदौली के पुरानी बाजार और चहनियां विकास खंड के लोलापुर-बलुआं के एक ही परिवार के दो व्यक्ति शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद में अब कोविड के कुल 45 केस एक्टीव हैं। वहीं 23 व्यक्ति स्वस्थ्य हो कर घर जा चुके हैं। वहीं शुक्रवार को ईएसआईसी हास्पिटल से दो व्यक्तियों की रिर्पोट निगेटिव प्राप्त हुई है। इसमें डेढ़गांवा-त्रिलोकिपुर व बनवां-अवाजापुर के रहने वाले हैं। 

ये सभी पूर्व में पॉजिटिव थे। इन्हें कोविड एल-1 अस्पताल पांडेयपुर वाराणसी से स्वस्थ्य होने के उपरांत डिसचार्ज कर चिकित्सकों ने होम क्वारंटीन रहने की सलाह दी गई। वहीं अभी 21 कोरोना संक्रमित हैं जिनका इलाज वाराणसी के अस्पताल में चल रहा है। इसकी पुष्टि डीएम नवनीत सिंह चहल ने की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें