फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली के भाजपा विधायक के भाई की कार का असलहाधारियों ने किया पीछा, मुकदमा दर्ज

Sat, 03 Oct 2020 12:12 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

चंदौली की सैयदराजा विधानसभा के भाजपा विधायक सुशील सिंह के भाई वाराणसी के जिला पंचायत सदस्य सुजीत सिंह उर्फ डॉक्टर की तहरीर के आधार पर दो वाहन सवार अज्ञात असलहाधारियों के खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। सुजीत का आरोप है कि उन्हें जान से मारने की नीयत से वाहन सवार असलहाधारी उनका पीछा करने के साथ ही उनके वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास कर रहे थे।

विज्ञापन


पूर्व में वाराणसी के जिला पंचायत अध्यक्ष रहे गोकुल नगर, महमूरगंज निवासी सुजीत सिंह उर्फ डॉक्टर के अनुसार, बृहस्पतिवार की शाम वह एक निमंत्रण में शामिल में होने के लिए घर से निकले थे। लहरतारा, अंधरापुल से होते हुए वरुणा पुल तक दो वाहन लगातार उनका पीछा कर रहे थे। एक वाहन में बैठे असलहाधारी जान से मारने की नीयत से बार-बार उनके वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास कर रहे थे।


कमिश्नर आवास के समीप वह अपने वाहन को रोक कर पीछे आ रहे वाहनो को रोकने का प्रयास किए तो दोनों वाहन पीछे घूम कर वापस हो गए। घटनाक्रम की सूचना उन्होंने तत्काल एसएसपी को दी। सुजीत का आरोप है कि दोनों वाहनों का रजिस्ट्रेशन नंबर झारखंड का था और इस तरह से पीछा करने का यह दूसरा मामला है। सुजीत की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कैंट थाने की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें