फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: तीन-चार दिनों में आंधी-तूफान के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
कम नहीं होगी गर्मी, चढ़ सकता है पारा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। पूर्वांचल के मौसम का मिजाज आने वाले तीन-चार दिनों में कभी भी बदल सकता है। हवाओं की दिशा में उलटफेर के चलते स्थानीय स्तर पर किसी भी समय आंधी-तूफान की स्थिति बन सकती है। बादलों की मौजूदगी के बीच गर्मी भी बनी रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह से लेकर शाम तक आसमान में बादलों की मौजूदगी रही। अधिकतम तापमान 35 डिग्री के आसपास रहा। बादलों से छनकर धरती तक आने वाली सूर्य की किरणों ने जनजीवन को बेहाल किया। ऐसे ही हालात शनिवार को भी बने रहने की उम्मीदें बनी हैं। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि आने वाले दो-चार दिनों तक आंधी-तूफान के आसार बने हैं। ये स्थानीय स्तर पर बने आंधी-तूफान हो सकते हैं। दोपहर के समय गरज-चमक के साथ बारिश होने की भी संभावना है। इससे कुछ देर के लिए तापमान गिरेगा, लेकिन फिर तापमान चढ़ने से गर्मी बढ़ सकती है। इसलिए मौसम में अभी अनिश्चितता की स्थिति बनी रहेगी। गौरतलब है कि इन दिनों चिलचिलाती धूप और गर्मी से सामान्य जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें