फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक महिला की बदमाशों ने चेन छीनी, दूसरी भिड़ गई तो भाग निकले

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। लंका क्षेत्र में मंगलवार की शाम बाइक सवार बदमाशों ने दो महिलाओं की चेन सरेराह छीनने का प्रयास किया। एक जगह महिला की बहादुरी के कारण बदमाश चेन नहीं छीन सके। वहीं, दूसरी जगह बदमाश महिला की चेन छीनने में सफल रहे। शाम के समय चंद किलोमीटर की दूरी पर सरेराह चेन छीनने की दो घटनाओं से पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। माना जा रहा है कि दोनों ही वारदातों को एक ही गिरोह के बदमाशों ने अंजाम दिया है।
विज्ञापन

लंका थाना अंतर्गत बालाजी एक्सटेंशन की अंजू अपने पति प्रमोद तिवारी के साथ दवा लेकर वापस घर जा रही थी। कॉलोनी में पहले से घात लगा कर खड़े बदमाशों ने अंजू के गले पर झपट्टा मार कर उनकी सोने की चेन छीन ली और फिर बाइक से भाग निकले। अंजू ने शोर मचाया तो लोगों को चेन छीनने की घटना की जानकारी हुई लेकिन बदमाशों का पता नहीं लगा। उधर, लंका थाने से चंद कदम की दूरी पर रविदास गेट के समीप बदमाशों ने भोगाबीर में रहने वाली सुमन शर्मा की चेन छीनने का प्रयास किया। सुमन अपने पति आरके शर्मा के साथ दवा लेने लंका गई थीं। दवा लेकर वह घर की ओर जा रही थी, तभी बाइक सवार दो बदमाश आए और सुमन की चेन छीनने का प्रयास किया। हालांकि सुमन साहस दिखाते बदमाशों से भिड़ गई तो दोनों को भागना पड़ा। सूचना पाकर लंका थाने की पुलिस दोनों घटनास्थल के आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाल कर बदमाशों को चिह्नित करने का प्रयास कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें