फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन के अंतिम सोमवार पर प्रशासन अलर्ट, 10 लाख से ज्यादा शिवभक्त पहुंचेंगे काशी

Mon, 20 Aug 2018 12:50 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
  सावन के अंतिम सोमवार को देशभर से 10 लाख से ज्यादा शिवभक्तों के काशी पहुंचने की उम्मीद है। ऐसे में प्रशासन ने शिवभक्तों की सहूलियत के लिए विशेष व्यवस्थाओं के साथ ही जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट को अलर्ट किया है। 70 से अधिक मजिस्ट्रेट शहर में तैनात किए गए हैं, जो लगातार व्यवस्थाओं पर नजर रख रहे हैं।
विज्ञापन


अंतिम सोमवार को शांतिपूर्ण जलाभिषेक कराने की चुनौती भी प्रशासन के सामने है। जिलाधिकारी ने रविवार की रात से ही शहर में साफ सफाई और यातायात व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर और कैथी स्थित मारकंडेय महादेव के अलावा काशी के शिवालयों में जलाभिषेक के लिए देशभर से शिवभक्त पहुंच रहे हैं।

सावन का अंतिम सोमवार होने और शिवभक्तों की ज्यादा संख्या होने की वजह से प्रशासन भी अलर्ट पर है। मंदिर परिक्षेत्र के आसपास सफाई व्यवस्था, भक्तों की कतार आदि के लिए विशेष मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि वाराणसी में 10 लाख शिवभक्तों के जलाभिषेक की उम्मीद है।  
विज्ञापन

दोपहर बाद से ही आने लगे थे कांवरिए

काशी विश्वनाथ के जलाभिषेक आैर दर्शन-पूजन के लिए लगी कांवरियों की कतार। 
सावन के अंतिम सोमवार को बाबा काशी विश्वनाथ के जलाभिषेक के लिए रविवार की शाम से ही कांवरियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। ज्ञानवापी से चौक और ज्ञानवापी से गोदौलिया, दशाश्वमेध, फिर गोदौलिया होते हुए लक्सा रोड स्थित ईश्वर टावर तक की गई बैरिकेडिंग को दुरुस्त करने का काम रविवार की सुबह से ही शुरू कर दिया गया था।

मैदागिन स्थित विद्युत उपकेंद्र के पास इंडियन यूथ फाउंडेशन की ओर से, लक्सा स्थित मारवाड़ी संघ के सामने मारवाड़ी युवक संघ, गोदौलिया पर नागरिक सुरक्षा, समाज संगठन की ओर से तरह-तरह के शिविर लगाए गए हैं। नरवा बीर बाबा प्रबंध समिति की ओर से बुलानाला पर शिविर लगा कर भक्तों के बीच फलाहार वितरण का कार्यक्रम रात्रि से ही शुरू कर दिया गया।

कलाकारों ने भी लगाई बाबा दरबार में हाजिरी
शिव शक्ति दल के नेतृत्व में रविवार को भोजपुरी कलाकारों के समूह ने झांकियां निकाली। इसके बाद सभी कलाकारों ने बाबा दरबार पहुंच कर जलाभिषेक किया। इस दल में मदन राय, अमलेश शुक्ला, राकेश चौबे, कन्हैया दूबे केडी आदि कलाकारों ने हिस्सेदारी की। कलाकारों के दल को मेयर मृदुला जायसवाल ने झंडी दिख कर रवाना किया। 
विज्ञापन

10 लोगों ने किया बाबा का वीआईपी दर्शन

श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए पहले दिन 50 लोगों ने ऑनलाइन बुकिंग कराई। इनमें से दस को वीआईपी दर्शन कराये गए। ट्रायल के तौर पर शुरू इस योजना में कोई भी श्रद्धालु 300 रुपये शुल्क देकर बुकिंग करा सकता है। ऑफलाइन बुुकिंग के लिए नीलकंठ गेट पर हेल्प डेस्क की भी व्यवस्था शुरू की गई है।

आईटी एक्सपर्ट सुरेश वर्मा ने बताया कि ऑनलाइन बुकिंग कराने वालों में ग्वालियर, राजस्थान और दिल्ली के श्रद्धालु शामिल हैं। तिरुपति बालाजी मंदिर की तर्ज पर शुरू की गई इस क्यूलेस सेवा के लिए बुकिंग कराने वाले श्रद्धालुओं को नीलकंठ द्वार से प्रवेश दिया जा रहा है।

श्रद्धालुओं को विशेष लड्डू का प्रसाद और पूजा के लिए मंदिर की ओर से अर्चक भी उपलब्ध कराई जा रही है। दर्शनार्थी मंदिर की वेबसाइट www.shrikashivishvanath.org पर वीआईपी दर्शन के लिए बुकिंग करा सकते हैं। अन्य वेबसाइट www.shrikashivishvanathdarshan.com पर भी बुकिंग कराई जा सकती है। नीलकंठ द्वार पर स्थापित की गई हेल्प डेस्क से ऑफलाइन बुकिंग कराई जा सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें