वाराणसी। बिना नंबर की बाइक पर ‘महालंठ’लिखकर चलना दो युवकों को शुक्रवार की रात महंगा पड़ा। मंडुवाडीह थाने की पुलिस ने छह हजार रुपये का चालान काट कर दोनों युवकों के माफी मांगने के बाद ही उन्हें छोड़ा।
मंडुवाडीह थाने के समीप सिपाही देवानंद और नीतीश रात आठ बजने के बाद नाइट कर्फ्यू में आने-जाने वाले लोगों की निगरानी कर रहे थे। उसी दौरान बिना नंबार प्लेट की बाइक पर दो युवक सवार होकर जाते दिखे। सिपाहियों ने रोक कर नंबर प्लेट न होने का कारण पूछा। समुचित कारण न बताने पर कस्बा चौकी इंचार्ज प्रकाश सिंह चौहान को सूचना दी। चौकी इंचार्ज ने बाइक के कागजात मांगे तो दोनों युवकों ने दिखाया। हालांकि बाइक पर नंबर प्लेट न होने और पीछे की ओर महालंठ लिखा होकर चौकी इंचार्ज ने छह हजार के चालान की रसीद थमाई। इसके बाद दोनों को सख्त हिदायत देकर उन्हें रवाना किया।