शिव ने देखा अपने आराध्य का सूर्याभिषेक
काशीपुराधिपति ने श्री काशी विश्वनाथ धाम में अपने आराध्य प्रभु श्रीराम का सूर्याभिषेक देखा। रामनवमी पर धाम में अयोध्या से रामलला के सूर्याभिषेक का लाइव प्रसारण हुआ। भक्तों ने बालक राम के सूर्याभिषेक का सजीव दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया। डॉ. राम नरेश पाल ने बताया कि सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के अलावा 10 प्रमुख मंदिरों में अखंड रामायण पाठ हुआ।