फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरो वेस्ट प्रबंधन योजना : वाराणसी स्टेशन के कूड़े को रिसाइकल कर बनेंगे कुर्सी और टेबल 

Tue, 26 Apr 2022 07:15 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों और प्लेटफार्मों से निकलने वाले कूड़े और दूषित जल को रिसाइकल कर उपयोग में लाने की योजना जल्द ही मूर्त रूप लेने वाली है। गीले कूड़े से खाद और सूखे प्लास्टिक कूड़े से कुर्सी और टेबल बनाने की योजना है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों और प्लेटफार्मों से निकलने वाले कूड़े और दूषित जल को रिसाइकल कर उपयोग में लाने की योजना जल्द ही मूर्त रूप लेने वाली है। गीले कूड़े से खाद और सूखे प्लास्टिक कूड़े से कुर्सी और टेबल बनाने की योजना है। जीरो वेस्ट प्रबंधन योजना के तहत स्टेशन प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी गई है। मुख्यालय ने योजना स्वीकृत कर दी है।
विज्ञापन


मैटेरियल रिकवरी फैसेलिटी (एफआरएफ) तकनीक के तहत कूड़े को दो भागों में बांटा जाएगा। इसमें जर्मन तकनीक का सहयोग लिया जाएगा। कूड़ों का निस्तारण कर उसे दोबारा उपयोग में लाया जाएगा। जबकि दूषित जल के संचयन के बाद उसे रिसाइकल कर उपयोग में लाया जाएगा। 

ट्रैक के आसपास होगी हरियाली

पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए जापान की मियावाकी पद्धति से कैंट स्टेशन से फुलवरिया रेलवे फाटक तक ट्रैक के आसपास पौधरोपण कर हरियाली बढ़ाई जाएगी। पौधरोपण के साथ उनकी देखरेख का भी पूरा प्रबंध होगा।
Trending Videos
विज्ञापन

रिसाइकल पानी से होगी ट्रेनों की धुलाई

पानी पीने से ज्यादा अन्य कार्यों में बर्बाद हो जाता है। रेलवे प्रशासन द्वारा दूषित जल के संचयन और रिसाइकल करने के बाद उपयोग में लाने के योग्य बनाया जाएगा। जिससे ट्रेनों और प्लेटफार्मों की धुलाई आदि का कार्य किया जा सके। 

कैंट रेलवे स्टेशन  के निदेशक आनंद मोहन ने कहा कि जीरो वेस्ट प्रबंधन के तहत स्टेशन पर कूड़ों और उपयोग हो चुके पानी को रिसाइकल कर उसे दोबारा उपयोगी बनाने की योजना है। जो रेलवे मुख्यालय द्वारा प्रस्तावित है। इसे जल्द ही शुरू किया जाना है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें