फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाइनीज मांझे से बाइक सवार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चाइनीज मांझे से बाइक सवार घायल
विज्ञापन

-राहगीरों ने कराया अस्पताल में भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
वाराणसी। चौकाघाट क्षेत्र में रविवार को चाइनीज मंझे से बाइक सवार युवक घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लोगों ने चाइनीज मांझे की बिक्री पर जिला प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जताया।
विज्ञापन

शिवपुर निवासी गोलू यादव 30 वर्ष दोपहर में चौकाघाट, ढेलवरिया स्थित अपने ससुराल से घर के लिए निकला। बाइक से जैसे ही चौकाघाट मार्ग पर पहुंचा कि चाइनीज मंझे की चपेट में आ गया। गर्दन में चाइनीज मांझा आकर फंस गया। गोलू को बहादुर आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सास चंदा देवी ने घायल दामाद को जिला अस्पताल पांडेयपुर में भर्ती कराया। इधर, बहादुर आदमी पार्टी के विशाल वर्मा, राजेंद्र गांधी, मोनू राय, सचिन शर्मा आदि ने जिला प्रशासन से मांग किया है कि चाइनीज मंझे के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें