फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महानगर उद्योग व्यापार समिति चुनाव पर मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। महानगर उद्योग व्यापार समिति की साधारण सभा रविवार को नदेसर स्थित एक होटल में हुआ। इसमें संगठन चुनाव को लेकर व्यापारियों ने मंथन किया। संगठन के संरक्षक द्वय आरके चौधरी व श्रीनारायण खेमका ने सभी पदों पर आम सहमति से चुनाव कराने का प्रस्ताव रखा। अध्यक्ष पद पर प्रेम मिश्रा, महामंत्री अशोक जायसवाल, कोषाध्यक्ष मनीष गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुज डिडवानिया, उपाध्यक्ष अजय गुप्ता, सोमनाथ विश्वकर्मा, आनंद सोनकर, पंकज अग्रवाल, अजय जायसवाल (बबलू), रजनीश कन्नौजिया, राहुल मेहता, महामंत्री संगठन डॉ. अंजनी मिश्रा, मंत्री मनीष चौबे, हृदय गुप्ता, राकेश जायसवाल, कौशल तिवारी, रूद्र प्रताप सिंह, नीरज पारिख, संयुक्त मंत्री ओम प्रकाश गुप्ता, पीयूष नरेश, मेहर सहाय, शैलेश जायसवाल, महेश्वर सिंह, वेद प्रकाश अग्रवाल, संगठन मंत्री अरुण सिंह, राजन जायसवाल, अशोक कसेरा, प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव के नाम का प्रस्ताव हुआ। मीडिया प्रभारी सुरेश तुलस्यान, आईटी सेल एवं सोशल मीडिया प्रभारी समीर नंदन गुप्ता (संजय साहू ) होंगे। कार्यसमिति सदस्य में भी कई व्यापारियों के नामों की घोषण हुई। इस दौरान संगठन के पूर्व महामंत्री ने कार्यों का विस्तृत विवरण दिया एवं पूर्व कोषाध्यक्ष द्वारा आय-व्यय का ब्यौरा पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें