फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीन लगवाकर लौट रही महिला से चेन स्नेचिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
भेलूपुर थाना के बैजनत्था इलाके में शुक्रवार को दिनदहाड़े बाइक सवार दो बदमाश महिला की गले से चेन नोंच कर भाग निकले। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने पीड़ित महिला से घटनाक्रम के बारे में जानकारी ली। इस दौरान पुलिस ने आसपास के दर्जनों सीसीटीवी फुटेज खंगाले, हालांकि किसी फुटेज में लुटेरों की पहचान नहीं हो सकी। पीड़ित महिला भेलूपुर स्वास्थ्य केंद्र से वैक्सीन लगवाने के बाद पति के संग बाइक से घर लौट रही थी।
विज्ञापन

सुदामापुर के रहने वाले मनीष तिवारी इंफोसिस में नौकरी करते हैं। सुबह पत्नी नेहा मिश्रा के संग वैक्सीन लगवाने भेलूपुर स्थित स्वास्थ्य केंद्र गए थे। वैक्सीन लगवाकर बाइक से पति और पत्नी घर लौटने लगे तो बैजनत्था मोड़ के पास बाइक सवार नकाबपोश दो युवक पीछे लग गए। इसी बीच ओवरटेक करने दो युवक आगे बढ़े और कुछ दूर आगे जाकर यू टर्न लेकर दोबारा आए। इसी बीच जब मनीष की बाइक समानांतर हुई तो पीछे बैठे युवक ने झपट्टा मारकर नेहा के गले से सोने की चेन नोच ली और उसी दिशा में भाग निकले। दंपती ने शोर गुल मचाया लेकिन तब तक बाइक सवार बदमाश आंखों से ओझल हो गए।
मनीष ने घटना की सूचना भेलूपुर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे दर्जनों सीसीटीवी फुटेज को खंगाला, लेकिन बदमाशों की पहचान नहीं हो सकी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश में जुट गई। पीड़िता नेहा मिश्रा के मुताबिक चेन 20 ग्राम की थी और जिसकी कीमत लगभग एक लाख रुपये थी।
विज्ञापन

पांच दिन के अंदर छिनैती की दूसरी घटना
भेलूपुर थाना अंतर्गत छिनैती की पांच दिन के अंदर यह दूसरी घटना है। 31 मई की शाम महमूरगंज स्थित आकाशवाणी के पास रिक्शे से जा रही महिला चिकित्सक डॉ. प्रीति श्रीवास्तव का जेवर व नगदी से भरा हैंड बैग छीनकर बाइक सवार बदमाश भाग निकले थे। हालांकि पुलिस ने इन लुटेरों को कमच्छा से दो जून को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें