फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलीय अस्पताल पहुंचा नया ऑक्सीजन प्लांट

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में शुक्रवार को नया ऑक्सीजन प्लांट पहुंच गया। 1005 एलपीएम क्षमता वाला नया ऑक्सीजन प्लांट महाराष्ट्र के औरंगाबाद से शुक्रवार को अस्पताल पहुंचा और उसे ब्लड बैंक के पास स्थापित कराया गया है। इससे मंडलीय अस्पताल के 100 बेड के साथ ही महिला अस्पताल के एमसीएच विंग में भी आक्सीजन की आपूर्ति होगी।
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए ही सरकारी अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट लगाए जा रहे हैं। इसके तहत मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में भी 400 बेड पर ऑक्सीजन आपूर्ति की क्षमता वाला प्लांट लगाया जाना है। पिछले दिनों यहां एक ऑक्सीजन प्लांट आया लेकिन उसकी क्षमता कम होने की वजह से उसे आयुर्वेद कॉलेज चौकाघाट भेज दिया गया था। अस्पताल के एसआईसी डॉक्टर प्रसन्न कुमार ने बताया कि 1005 एलपीएम वाले ऑक्सीजन प्लांट को ब्लड बैंक के बगल में बने स्थान पर रखवा दिया गया है। शनिवार से इससे आपूर्ति संबंधी तैयारी शुरू हो जाएगी। बताया कि जल्द ही 960 एलपीएम की क्षमता वाला भी नया ऑक्सीजन प्लांट भी आ जाएगा। इसके बाद मंडलीय अस्पताल में कुल 300 बेड पर ऑक्सीजन सप्लाई होने लगेगी जबकि एमसीएच विंग में 100 बेड पर भी ऑक्सीजन मिलने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें