फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छिन गया परिवार का सहारा: सात माह की बेटी के सिर से उठा पिता का साया, सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

Fri, 20 Jun 2025 12:37 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वह चार बहनों के बीच इकलौता भाई था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
चाट विक्रेता की सड़क दुर्घटना में हुई मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले के फुटहवानारे तिराहे पर बीती बृहस्पतिवार की देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, सत्येंद्र प्रजापति (25) का फुटहवानारे तिराहे पर चाट की दुकान है। रात करीब 10 बजे दुकान बंद कर सत्येंद्र बाइक से लेढ़ूपुर की तरफ जा रहा था, इसी बीच उधर से आते समय फुटहवानारे तिराहे को पार करते समय किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। 

टक्कर के बाद सत्येंद्र सड़क किनारे पत्थर से जाकर टकरा गया, जिससे सिर पर गंभीर चोट आई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक चिरईगांव थाना चौबेपुर के प्रधान प्रजापति का बेटा था, जो चार बहनों में इकलौता भाई था। घटना के बाद से ही पत्नी बबीता बेसुध हो जा रही है। उसकी सात माह की एक बच्ची है। पत्नी बिलखते हुए बोली अब हम केकरे सहारे जीयब।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; यूपी का सबसे बड़ा गांव: विधायकी से भी कठिन है इस गांव की प्रधानी, हर टोले तक पहुंचने में लग जाते हैं महिनों
विज्ञापन


उधर, थाना प्रभारी विवेक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मृतक के परिवार को सूचना दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रार्थना पत्र मिला है, मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें