फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: मलदहिया में कपड़े के शोरूम में सीजीएसटी का छापा, सवा दो करोड़ के सामान सीज

Wed, 13 Oct 2021 09:41 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

टीम ने कंप्यूटर में दर्ज रिकार्डों के साथ ही बैंक संबंधी कागजातों, खरीद बिक्री के कागजातों की बारीकियों से जांच की। आरोप है कि संबंधित शोरूम की ओर से कर चोरी की जा रही थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीजीएसटी की टीम ने मंगलवार को मलदहिया स्थित एक जाने माने रेडिमेड कपड़े के शोरूम में छापा मारा। शोरूम से जुड़े कुल सात ठिकानों पर एक साथ हुई। इस दौरान टीम ने करीब सवा दो करोड़ रुपये की लागत के बिना कागजात के रखे सामानों को जब्त कर लिया। इस दौरान खरीद-बिक्री के कुछ कागजातों को भी टीम के अधिकारी अपने साथ ले गए हैं, जिसकी जांच के बाद वास्तविक कर चोरी का पता लग पाएगा।

विज्ञापन


हालांकि मौके पर ही शोरूम मालिक की ओर से जुर्माने के रूप में 51.80 लाख रुपये भी भरा गया। सीजीएसटी कमिश्नर लल्लन कुमार के निर्देश पर जैसे ही टीम शोरूम पर पहुंची तो वहां हड़कंप मच गया। एक संयुक्त निदेशक स्तर के अधिकारी टीम की अगुवाई कर रहे थे। कमिश्नर लल्लन कुमार ने बताया कि जांच में पांच पंजीकृत फर्म, दो बिना पंजीकृत फर्में मिलीं।

टीम ने कंप्यूटर में दर्ज रिकार्डों के साथ ही बैंक संबंधी कागजातों, खरीद बिक्री के कागजातों की बारीकियों से जांच की। आरोप है कि संबंधित शोरूम की ओर से कर चोरी की जा रही थी। इस दौरान सवा दो करोड़ के सामानों का कोई रिकार्ड न मिलने पर उसे सीज कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कर चोरी करने वालों की खैर नहीं

कमिश्नर ने बताया कि छापेमारी के दौरान मिले कागजातों की जांच की जा रही है। इसके बाद ही कितना कर भुगतान करना है, सहीं जानकारी मिल सकेगी। बताया कि कर चोरी करने वालों के खिलाफ इस तरह का अभियान चलता रहेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें