फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू में अब सेंटर फॉर सोशल इनोवेशन एंड इंटरप्रेन्योरशिप

Tue, 19 Jul 2016 01:52 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय
विज्ञापन
बीएचयू में अब सेंटर फॉर सोशल इनोवेशन एंड इंटरप्रेन्योरशिप स्थापित करने की पहल की जा रही है। इसके लिए देशपांडे फाउंडेशन आगे आया है। सोमवार को फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. गुरुराज देशपांडे व मुख्य कार्यकारी अधिकारी नवीन झा और एक सोच सैंडबॉक्स के संस्थापक दिलीप मोदी ने बीएचयू कुलपति प्रो. गिरीश चंद्र त्रिपाठी से मुलाकात की।
विज्ञापन


युवाओं में कौशल विकास के मद्देनजर फाउंडेशन काशी हिंदू विश्वविद्यालय में ये सेंटर स्थापित करना चाहती है। हालांकि विश्वविद्यालय में स्किल डेवलपमेंट सेंटर पहले से ही स्थापित है लेकिन फाउंडेशन की ओर से इसे और वृहद स्तर पर स्थापित करने का प्रस्ताव रखा गया। कुलपति प्रो. त्रिपाठी से इस संबंध में डिटेल रिपोर्ट मांगी है।

उन्होंने आश्वासन दिया है कि प्रस्ताव के आधार पर विश्वविद्यालय विधि सम्मत परीक्षण कर उचित पहल करेगा। ये सेंटर विश्वविद्यालय के युवाआें के कौशल विकास में सहायक होगा। इस दौरान भारत अध्ययन केंद्र, सोलर एनर्जी सेंटर पर चर्चाएं हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें