फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय योजनाओं में यूपी सरकार की रुचि नहीं ः सुप्रियो

Wed, 18 Nov 2015 02:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय शहरी विकास राज्यमंत्री बाबुल सुप्रियो ने मंगलवार को यहां प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्रीय योजनाओं में यूपी सरकार रुचि नहीं दिखा रही है।
विज्ञापन

कहा कि देश के विकास में राजनीति बड़ी बाधा है। काशी के विकास के लिए केंद्र से जो योजनाएं लागू की जा रही हैं, राज्य सरकार के रुचि न लेने से वे रफ्तार नहीं पकड़ पा रही हैं।
सुप्रियो यहां जापानी दल के साथ कचरा प्रबंधन पर आयोजित कार्यशाला में शिरकत करने आए थे। उन्होंने कार्यशाला में प्रदेश सरकार की ओर से किसी प्रतिनिधि के शामिल न होने पर भी सवाल उठाए।
विज्ञापन

 कहा कि जायका की इस कार्यशाला में काशी के विकास को लेकर गंभीर चर्चा हो रही है, कार्ययोजना बन रही है और प्रदेश सरकार का कोई मंत्री यहां मौजूद नहीं है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार योजनाएं तैयार करती है और धन भी मुहैया कराती है। इसके बाद भी राज्य सरकार का रुख सकारात्मक नहीं है। जबकि काम होगा तो उसका श्रेय राज्य को पहले दिया जाएगा।
सुप्रियो ने नगर विकास मंत्री आजम खां पर निशाना साधते हुए कहा कि वे सिर्फ भाषण देने तक केंद्रित हैं। कितना अच्छा होता कि राज्य सरकार के भी प्रतिनिधि कार्यशाला में होते।
 एक साथ विकास की योजनाओं पर चर्चा होती और उनके प्रभावी कार्यान्वयन की रूपरेखा तय होती। कार्यशाला के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान  सुप्रियो ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी नीतिश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें