फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ला ने कहा, हनुमानजी पूरी पृथ्वी के रक्षक

Wed, 26 Dec 2018 11:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ला ने कहा कि हनुमान जी ऐसे देवता हैं, जो सबके कल्याण की सोचते हैं। वे कल्याणकारी कार्य ही करते हैं। वह पूरे समाज और पूरी पृथ्वी के रक्षक हैं।
विज्ञापन


वह मंगलवार को वाराणसी के सिगरा स्टेडियम में आयोजित टी-20 नेशनल दिव्यांग क्रिकेट टूनामेंट के उद्घाटन के दौरान मीडिया से बातचीत कर रहे थे। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने कहा कि राजनीति में कभी धर्म को नहीं लाना चाहिए।

जीएसटी के बारे में कहा कि देश में जीएसटी सरल और सुंदर हो चुकी है। इसमें केवल 28 वस्तुएं ही रह गई हैं। इसकी भी समीक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा कि पहले 32 फीसदी तक टैक्स था। अब केवल विलासिता की वस्तुओं को छोड़ दें तो किसी वस्तु पर 18 तो किसी पर 12 फीसदी ही टैक्स है।
विज्ञापन


भारत जैसे विशाल देश में जीएसटी को एक वर्ष में ही सरल बना लिया गया है। इसका लाभ सभी वर्ग के लोगों को मिल रहा है, जबकि छोटे से देश सिंगापुर में इसे प्रभावी ढंग से लागू करने में सात वर्ष लग गए थे। 
विज्ञापन

दिव्यांग खिलाड़ी कर रहे प्रोत्साहित: अमित मिश्रा

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर अमित मिश्रा - फोटो : amar ujala
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर अमित मिश्रा ने कहा कि दिखने में दिव्यांगों के गेम बहुत आसान लगते हैं, मगर होते बहुत कठिन हैं। ये लोग उन लोगों मोटिवेशन कर रहे हैं, जो घर पर बैठकर सोचते हैं कि वह कुछ कर नहीं सकते। इनसे हम लोगों को सीख मिलती है कि यदि दृढ़ निश्चय कर लें तो कुछ भी मुश्किल नहीं है।

टी-20 नेशनल दिव्यांग क्रिकेट टूनामेंट के उद्घाटन के दौरान खिलाड़ियों से परिचय करने के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि जल्दी रिजल्ट देखने वाले ही टी-20 मैच को पसंद करते हैं, लेकिन जो क्रिकेट को देखना और समझना चाहते हैं वह आज भी वन-डे और टेस्ट देखते हैं।

आस्ट्रेलिया दौरे पर गई भारतीय टीम के एक मैच हारने के सवाल पर कहा कि हमारी टीम बहुत अच्छी है, मगर कुछ चीजों पर ध्यान देना चाहिए। खिलाड़ियों को वहां की सिचुएशन को देखते हुए कैसे बैटिंग और बालिंग करनी है, देखना चाहिए। टीम से बाहर चल रहे अमित ने उम्मीद जताई कि वह जल्द ही टीम में होंगे। इसके लिए पूरी मेहनत कर रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें